चोरी का ट्रैक्टर खरीदने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद.
BOL PANIPAT : 18 फरवरी 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने ट्रैक्टर चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए चोरी का ट्रैक्टर खरीदने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी का ट्रैक्टर बरामद किया।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया की थाना सेक्टर 13/17 में ज्योति कॉलोनी निवासी कल्लू पुत्र मोमिन ने शिकायत देकर बताया था कि वह कपड़े के वेस्ट का काम करता है। उसने माल ढुलाई के लिए ट्रैक्टर ट्राली ले रखा है। 17 जनवरी की शाम उसने अपने महिंद्रा ट्रैक्टर को ट्राली सहित ज्योति कॉलोनी के मैदान में खड़ा किया था। सुबह जाकर देखा ट्रॉली खड़ी थी ट्रैक्टर नही मिला। अज्ञात चोर रात के समय ट्रैक्टर चोरी कर ले गए। कल्लू की शिकायत पर थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई थी।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम में शनिवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर नूरवाला अड्डा से आरोपी हर्षदीप निवासी हरिसिंह कॉलोनी नूरवाला को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने चोरीशुदा उक्त ट्रैक्टर कम कीमत पर खरीदने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह टैक्सी स्टेंड पर ड्राइवरी करता है। उसकी पिंकू निवासी इंद्रा विहार कॉलोनी के साथ करीब 4 साल से दोस्ती है। पिंकू करीब 25 दिन पहले अपने दोस्त कादिर व आकाश निवासी जावा कॉलोनी के साथ उसके पास आया था। तीनों ने बताया उन्होंने ज्योति कॉलोनी से एक महिंद्रा ट्रैक्टर चोरी किया है जिसकी अभी तक आरसी भी नही बनी है। वह ट्रैक्टर को बेचना चाहते है। उसने शार्टकट तरिके से मोटे पैसे कमाने के लिए तीनों से उक्त चोरीशुदा ट्रैक्टर एक लाख रुपये में खरीदकर 60 हजार रूपए नगद दे दिए व बाकी के 40 हजार रूपए ट्रैक्टर बेचने के बाद देने थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि आरोपी हर्षदीप चोरीशुदा ट्रैक्टर को बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में था। ट्रैक्टर के कागजात ना होने के कारण आरोपी को अभी तक कोई खरीदार नही मिला था। आरोपी हर्षदीप ने ट्रैक्टर को घर के पास प्लाट में छुपाकर खड़ा किया हुआ था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा ट्रैक्टर बरामद के पूछताछ के बाद रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने ट्रैक्टर चोरी के तीनों आरोपी पिंकू, कादिर व आकाश के बारे में जानकारी जुटाई तो पता चला तीनों आरोपी गत दिनों थाना तहसील कैंप में दर्ज जानलेवा हमला के एक अभियोग में पानीपत जेल में बंद है। पुलिस टीम जल्द ही आरोपियों को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर पूछताछ करेंगी।

Comments