Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


ऑपरेशन ट्रैक डाउन : पानीपत पुलिस की कार्रवाई. अवैध देसी पिस्तौल सहित आरोपी को गिरफ्तार किया.आरोपी के खिलाफ इससे पहले यूपी में 5 मामले दर्ज है

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 20, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 20 नवंबर ,पुलिस महानिदेशक (DGP) ओ.पी. सिंह आईपीएस के आदेशानुसार और पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृत्व में ऑपरेशन ट्रैक डाउन के तहत पानीपत पुलिस द्वारा अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में कार्रवाई करते हुए सीआईए वन पुलिस टीम ने बुधवार शाम को गश्त के दौरान आसन मोड़ पर एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू किया। आरोपी की पहचान यूपी के शामली जिले के तितरवाड़ा गांव निवासी मुबारिक उर्फ लाला के रूप में हुई है।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि सीआईए वन की एक टीम बुधवार को गश्त के दौरान असंध रोड स्थित आसन मोड़ पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक गांव आसन की और से पैदल आया। युवक पास आने पर पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मुबारिक उर्फ लाला पुत्र मकसूद निवासी तितरवाडा शामली यूपी के रूप में बताई। तलाशी लेने पर आरोपी की पेंट जेब से एक देसी पिस्तौल 315 बोर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसको अवैध हथियार रखने का शौक है। बरामद देसी पिस्तौल करीब 5 महीने पहले यूपी के सहारनपुर से 12 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। इसके बाद से वह देसी पिस्तौल को साथ लेकर चलने लगा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह बुधवार को पानीपत में अपने एक दोस्त के से मिलने के लिए आया था।
आरोपी मुबारिक के खिलाफ थाना मतलौडा में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही असला सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

आरोपी मुबारिक उर्फ लाला का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ यूपी में आपराधिक वारदातों के आधा दर्जन के करीब मामले दर्ज है।

Comments