Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 16, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी की एक बाइक बरामद.बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपी की पहचान हिमांशु उर्फ काला पुत्र नरेंद्र निवासी पावटी समालखा पानीपत के रूप में हुई है।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया शुक्रवार साय सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान समालखा बस अड्डे के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि जीटी रोड पावटी मोड़ पर सीडी डिलक्स बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपने एक साथी के साथ मिलकर उक्त सीडी डिलक्स बाइक जनवरी में समालखा की गांधी कॉलोनी में गली नंबर 1 से चोरी करने बारे स्वीकारा।

बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना समालखा में शोकिंद्र पुत्र नकली सिंह निवासी हाजिपुर गाजियाबाद यूपी हाल किरायेदार गांधी कॉलोनी समालखा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। शोकिंद्र ने समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया था की वह लेबर का काम करता है। 25 जनवरी की साय करीब 4 बजे उसने अपनी सीडी डिलक्स बाइक गांधी कॉलोनी में किराये के कमर के बाहर गली में खड़ी की थी। साय करीब 6 बजे बाहर निकल कर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। शोकिंद्र की शिकायत पर बाइक चोरी की विभिन्न धाराओं के तहत थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

गिरफ्तार आरोपी हिमाशु के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने बाइक चोरी में शामिल रहे इसके साथी के ठिकानों का पता लगा काबू कर ने के लिए आरोपी हिमांशु को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

Comments