बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 2 जून 2022, सीआईए-वन पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान संजीव पुत्र बृजपाल निवासी सिक्का शामली यूपी के रूप में हुई।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया बुधवार को सीआईए-वन पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनाज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की चोटाला रोड पर स्पलेंडर बाइक सवार संदिग्ध किस्म का युवक किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर बाइक सवार युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान संजीव पुत्र बृजपाल निवासी सिक्का शामली यूपी के रूप में बताते हुए उक्त बाइक दो साल पहले स्काई लार्क के पास ऑटो मोबाइल की एक दुकान के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। फरवरी 2020 में बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में सचिन पुत्र बुध सिंह निवासी मोतीराम कालोनी नूरवाला पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। गिरफ्तार आरोपी संजीव के कब्जे से चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद कर आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments