Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन कर चालकों का स्वास्थ्य जांचा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 24, 2026 Tags: , , , , ,

-आयशर कंपनी के सहयोग से पुलिस ने लगाया स्वास्थ्य जांच कैंप

BOL PANIPAT , 24 जनवरी: पुलिस महानिदेशक अजय सिंघल (आईपीएस) के निर्देशानुसार और पानीपत पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के नेतृव में सड़क सुरक्षा माह के तहत शनिवार को पुलिस लाइन में आयशर कंपनी के सहयोग से जिला पुलिस विभाग के चालकों के लिए स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन किया गया।
डाॅक्टर श्रॉफ चौरिटी आई हास्पिटल से आई डाक्टरों की टीम ने कैंप में पहुंचे 100 से अधिक चालकों की दृष्टि और स्वास्थ्य को जांचा और शुगर व ब्लड प्रेशर की जांच की गई। डाॅक्टरों की टीम ने परामर्श देते हुए बताया कि ब्लड प्रेशर से बचने के लिए प्रतिदिन व्यायाम करें, हरी सब्जी, मौसमी फलों का सेवन करें, तली भूनी चीजों का सेवन कम से कम करें। ब्लड प्रेशर व शुगर की हमेशा जांच कराये। ब्लड प्रेशर व शुगर के लक्षण के बारे में बताया सीने में दर्द होना, बेचैनी होना, पसीना आना, घबराहट होना आदि ब्लड प्रेशर के लक्षण हैं। उन्होंने पुलिस कर्मियों को तनाव से कैसे दूर रहे, इसके बारे में भी विस्तार से बताया।
उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय सतीश कुमार वत्स ने कहा कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के कुशल नेतृत्व में आगे भी समय-समय पर इस प्रकार के स्वास्थ्य जांच कैंप का आयोजन कर जिले के प्रत्येक पुलिसकर्मी के स्वास्थ्य की जांच कराई जाएगी। उन्होंने बताया कि पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस का मकसद है कि जिला का प्रत्येक पुलिसकर्मी स्वस्थ हो ताकि वह पहले की अपेक्षा ज्यादा मेहनत व जोश से अपनी ड्यूटी कर सके तथा समाज की सेवा कर सके। समाज को सुरक्षित रखने के लिए पुलिस कर्मियों का स्वस्थ होना बहुत जरूरी है।

उप पुलिस अधीक्षक सतीश वत्स ने आयशर कंपनी की इस पहल की सराहना की। और कहा कि इस अभियान का उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करना है। स्वास्थ्य जांच कैंप के दौरान वाहन चालकों का विजन टेस्ट, कलर एक्यूरेसी टेस्ट, सामान्य स्वास्थ्य परीक्षण आदि जांचें की गईं। इस दौरान लाइन अफसर इंस्पेक्टर सत्यवान, एमटीओ परविंदर व काफी संख्या में चालक मौजूद रहे।

Comments