Saturday, May 2, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोर गिरफ्तार. चोरी की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 2, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 02 मई: एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस टीम ने असंध रोड ज्याति कॉलोनी में एक युवक को घर से चोरी की बाइक के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान ज्योति कॉलोनी निवासी अमित के रूप में हुई है।

एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि उनकी टीम को शुक्रवार शाम को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि ज्योति कॉलोनी निवासी अमित के पास घर पर एक स्पलेंडर बाइक है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने दबिश देकर अमित को घर से काबू किया। पूछताछ में उसने बाइक 18 अगस्त 2025 की रात भाटिया कॉलोनी से चोरी करना स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में तहसील कैंप निवासी सियाराम पुत्र महेंद्रपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

इंचार्ज सब इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह नशा करने का आदी है। उसके पास खुद की बाइक नहीं थी। घूमने फिरने के लिए उसने उक्त बाइक चोरी कर नंबर प्लेट तोड़कर नहर में फैक दी थी। चोरी की बाइक को वह कभी कभी चलाता था। आरोपी के कब्जे से चोरी की बाइक बरामद कर पुलिस ने शनिवार को पूछताछ के बाद आरोपी अमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments


Leave a Reply