Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की पांच बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की पांच बाइक बरामद. सीआइए-थ्री पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी की पांच बाइक बरामद करने में कामयाबी हासिल की हैं। पकड़े गए आरोपी की पहचान विकाश उर्फ रिवा पुत्र ईश्वर निवासी कोहंड करनाल के रूप में हुई।

सीआईए-थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया वीरवार को देर शाम सीआईए-थ्री पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर 13/17 में हेलीपेड के पास स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान विकाश उर्फ रिवा पुत्र ईश्वर निवासी कोहंड करनाल के रूप में बताते हुए उक्त बाइक 3 दिन पहले इन्द्रा विहार कालोनी में भोला धर्म कांटा के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील केंप में शिव कुमार पुत्र शमशेर सिंह निवासी बरसत रोड ज्योति कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी से बाइक चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने नशे की हालत में अलग-अलग स्थान से चार अन्य बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने आरोपी विकाश की निशानदेही पर चोरी की उक्त चार बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान न होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया।

आरोपी से की गई पुलिस पुछताछ में खुलाशा हुआ आरोपी नशा करने का आदी है नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो आरोपी ने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी का पहले भी अपराधिक रिकार्ड रहा है। वर्ष 2011 में थाना शहर पानीपत में दर्ज हत्या के एक मामलें में आरोपी को 20 वर्ष की सजा हो चुकी है। आरोपी कुछ समय पहले ही जेल से बेल पर बाहर आया था।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया गिरफ्तार आरोपी विकाश उर्फ रिवा के कब्जे से चोरी की कुल पांच बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया वहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments