बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद.
BOL PANIPAT : 18 मई 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सनौली रोड बलजीत नगर नाका के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी की पहचान विक्की पुत्र विनोद निवासी डाबर कालोनी कुटानी रोड पानीपत के रूप में हुई। आरोपी चोरीशुदा बाइक को बेचने कि फिराक में ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की स्पलेंडर बाइक बरामद कर आरोपी विक्की को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
एंटी व्हीकल थेप्ट इंचार्ज सब-इंस्पेक्टर संदीप ने बताया मंगलवार को एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान जीटी रोड पर मौजदू थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर सनौली की और से पानीपत की तरफ आ रहा है। युवक के पास उक्त बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सनौली रोड बलजीत नगर नाका पर नाकाबंदी कर संदिग्ध बाइक सवार युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात स्पलेंडर बाइक सवार आरोपी सनौली की और से आया। पुलिस टीम ने आरोपी को नाके पर रोक कर गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान विक्की पुत्र विनोद निवासी डाबर कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त स्पलेंडर बाइक अप्रैल में वधावाराम कालोनी में एक घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा।
बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील कैंप में धनकेश पुत्र दयाराम निवासी वधावाराम कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

Comments