बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 30 सितम्बर 2022, एंटी व्हीकल थेप्ट की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को काबू कर आरोपी की निशानदेही पर चोरी की दो बाइक बरामद की है। आरोपी की पहचान सन्नी निवासी बीपीएल ब्लाक अंसल पानीपत के रूप में हुई।
एंटी व्हीकल थेप्ट टीम इंचार्ज सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पूछताछ में आरोपी सन्नी से खुलासा हुआ कि उसको नई बाइक चलाने का शौक है। शौक पूरा करने के लिए उसने बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी सन्नी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया एंटी व्हीकल थेप्ट पुलिस की एक टीम वीरवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर अनांज मंडी कट के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म का एक युवक डिस्कवर बाइक पर सवार होकर सैक्टर 29 में फ्लौरा चौक पर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिस देकर आरोपी युवक को बाइक सहित गिरफ्तार कर बाइक के कागजात मांगे तो आरोपी युवक बहाने बाजी करने लगा। पुलिस टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान सन्नी पुत्र शमसेर निवासी बीपीएल ब्लाक अंसल पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक करीब 15 दिन पहले न्यू रमेश नगर में एक घर के बाहर गली से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना सैक्टर 13/17 में रामपाल निवासी न्यू रमेश नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया बाइक चोरी की अन्य वारदात बारे पूछताछ करने पर आरोपी ने एक अन्य प्लेटीना बाइक चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर चोरीशुदा प्लेटीना बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ना होने पर बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments