बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. चोरी की दो बाइक बरामद।
BOL PANIPAT : 4 मई 2022, बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू, चोरी की दो बाइक बरामद। थाना तहसील केंप पुलिस की टीम ने परशुराम कालोनी में मंदिर के बाहर से पुजारी की बाइक चोरी करने वाले आरोपी को मंगलवार साय देवी मंदिर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी न्यू विकाश नगर तहसील केंप पानीपत के रूप में हुई।
थाना तहसील केंप प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया मंगलवार साय थाना तहसील केंप पुलिस की एक टीम गश्त के दौरान देवी मंदिर रोड पर मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की देवी मंदिर के नजदीक गंदा नाला पुलिया के पास सीडी डिलक्स बाइक सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबु कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान दीपक पुत्र सुरेंद्र निवासी न्यू विकाश नगर तहसील केंप पानीपत के रूप में बताते हुए उक्त बाइक शनिवार को परशुराम कालोनी में मंदिर के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदात बारे थाना तहसील केंप में अरूणेंद्र पाण्डेय पुत्र शारदा निवासी परशुराम कालोनी पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। अरूणेंद्र पाण्डेय ने थाना तहसील केंप पुलिस को दी शिकायत में बताया था की उसने 30 अप्रैल को अपनी सीडी डिलक्स बाइक परशुराम मंदिर के बाहर खड़ी की थी। मंदिर में पूजा करने के बाद बाहर आकर देखा तो बाइक नही मिली। अज्ञात आरोपी उसकी बाइक को चोरी कर ले गए।
आरोपी से गहनता से पुछताछ करने पर एक अन्य बाइक नशे की हालत में कुछ दिन पहले चोरी करने बारे स्वीकारा। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस टीम ने चोरी की बाइक बरामद कर बाइक के मालिक की पहचान ने होने पर उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया। इंस्पेक्टर सुनील ने बताया पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद कर गिरफ्तार आरोपी दीपक को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments