Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार . चोरीशुदा बाइक बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 11, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जनवरी 2023, सनौली रोड काला आंब मोड़ पर सीआईए थ्री पुलिस की टीम ने एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान दीपांशु पुत्र रघबीर सिंह निवासी निंबरी पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार को गश्त के दौरान सनौली रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि काला आंब मोड़ पर संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर बाइक के कागजात मांगे तो युवक बहाने बाजी करने लगा। टीम ने गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक नवम्बर 2021 में सेफ एक्सप्रेस मलिक एन्कलेव में एक ऑफिस के बाहर से चोरी करने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान दीपांशु पुत्र रघबीर सिंह निवासी निंबरी पानीपत के रूप में बताई। बाइक चोरी की उक्त वारदता बारे थाना चांदनी बाग में सुखबीर पुत्र शमशेर निवासी बिजावा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग पुलिस को दी शिकायत में गांव बिजावा निवासी सुखबीर ने बताया था कि वह गांव से अपनी स्पलेंडर बाइक पर सेफ एक्सप्रेस मलिक एन्कलेव पानीपत में काम पर आता है। 27 नवम्बर 2021 को बाइक ऑफिस के बाहर खड़ी कर अदर काम करने लगा। साय करीब 7 बजे बाहर आया तो बाइक नही मिली। अज्ञात चोर उसकी बाइक को चोरी कर ले गए। सुखबीर की शिकायत पर थाना में बाइक चोरी का मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया आरोपी दीपांशु के कब्जे से चोरी की उक्त बाइक बरामद कर आरोपी से पूछताछ करने के बाद पुलिस टीम ने आरोपी दीपांशु को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments