Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 26, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 26 अप्रैल 2022, फोन झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी काबू. वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद.

जाटल रोड पुल के नीचे दिसम्बर में युवक से फोन झपटने की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को सीआईए-वन पुलिस की टीम ने सोमवार साय सैक्टर 18 से गिरफ्तार किया। आरोपी बाइक पर सवार होकर झपटमारी की अन्य वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी की पहचान मनोज पुत्र विष्णु निवासी जाटल रोड शास्त्री कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद कर आरोपी मनोज को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सीआईए-वन पुलिस की एक टीम सोमवार की शाम गश्त के दौरान जीटी रोड पर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की सैक्टर 18 में स्पलेंडर बाइक सवार संद्विगध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने अपनी पहचान मनोज पुत्र विष्णु निवासी जाटल रोड शास्त्री कालोनी पानीपत के रूप में बताते हुए दिसम्बर में साथी अरूण निवासी गोतम नगर पानीपत के साथ मिलकर उक्त बाइक पर सवार होकर काबड़ी पुल के नीचे एक युवक से फोन झपटने की वारदात को अजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस पुछताछ में आरोपी मनोज ने बताया झपटा गया मोबाइल फोन अरूण के पास है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया वारदात में संलिप्त फरार आरोपी अरूण को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।फोन झपटमारी की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औधोगिक में गंगाराम निवासी शक्ति नगर पानीपत की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है:

गंगा राम पुत्र राज सिंह निवासी शक्ति नगर पानीपत ने थाना पुराना औधोगिक पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 19 दिसंबर की साय करीब 6 बजे वह काबड़ी पुल के नीचे खड़ा होकर फोन पर बात कर रहा था। इसी दौरान पीछे से बगैर नंबर प्लेट लगी एक बाइक पर दो अज्ञात युवक सवार होकर आए और उसका मोबाइल फोन झपट कर रामलाल चौक की तरफ फरार हो गए। गंगा राम की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औधोगिक में आईपीसी की धारा 379ए के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments