घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी वारदात में प्रयोग की कार सहित गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 21 मई 2022, आरोपी का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है, आरोपी के खिलाफ चोरी की वारदातों के जिला के विभिन्न थानों में आधा दर्जन के करीब मुकदमें दर्ज है। करीब डेढ़ साल पहले बेल पर जेल से बाहर आया था।सीआईए-वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया सीआईए-वन पुलिस की टीम ने घरों में चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक युवक को वारदात में प्रयोग की कार सहित गिरफ्तार किया। प्रारंम्भिक पुलिस पूछताछ में आरोपी ने गांव गवालड़ा में चोरी की एक वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक पुत्र दलबीर निवासी डिडवाड़ी समालखा पानीपत के रूप में हुई। चोरी किये जैवरात व नगदी बरामद करने व चोरी की अन्य वारदातों बारे गहनता से पुछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
सीआईए-वन पुलिस की एक टीम शुक्रवार की शाम गश्त के दौरान डाहर टोल प्लाजा के पास मौजूद थी। टीम को गुप्त सूचना मिली की नौल्था में डिडवाड़ी मोड़ पर आई-10 कार सवार संदिग्ध किस्म का एक युवक किसी अपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर कार सवार आरोपी युवक को काबू कर गहनता से पुछताछ की तो आरोपी ने उक्त में सवार होकर 5 दिन पहले दिन के समय गांव गवालड़ा में एक मकान से जैवरात व नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
वारदात बारे इसराना थाना में दिलबाग पुत्र सुरत निवासी गवालड़ा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है.
दिलबाग निवासी गवालड़ा ने 15 मई को थाना इसराना पुलिस को शिकायत देकर बताया था की वह सुबह करीब 11 बजे घर पर ताला लगाकर पत्नी के साथ भाई के घर गया था। बाद दोपहर करीब डेढ़ बजे वापिस आकर देखा तो घर के दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाकर कमरे में रखी अलमारी को चैक किया तो सोने की एक अंगूठी, एक जोड़ी बाले, एक मंगलशुत्र, 12 तोले चांदी, 23 हजार रूपए व आधार कार्ड नही मिला। अज्ञात चोर मकान में घूसकर उक्त जैवरात, नगदी व कागजात चोरी करके ले गए। दिलबाग की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ थाना इसराना में आईपीसी की धारा 454,380 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments