बाइक चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार : चोरी की 4 बाइक बरामद
BOL PANIPAT : 27 अक्तूबर 2022, सीआईए थ्री की टीम ने बाइक चोर गिरोह के दो आरोपियों को काबू कर उनके कब्जे से चोरी की 4 बाइक बरामद की है। आरोपियों की पहचान विकी निवासी खानपुर कला व चरत निवासी अहमदगढ़ झिंझाना शामली यूपी के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी एक टीम गत मंगलवार को गश्त के दौरान समालखा में भापरा रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि संदिग्ध किस्म के दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर भापरा रोड पर जीटी रोड की तरफ से आ रहे है। युवकों के पास बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत भापरा रोड पर पुराना अस्पताल के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की जांच शुरू कर दी। कुछ देर बाद दो युवक एक स्पलेंडर बाइक पर जीटी रोड की तरफ से आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने नाके पर रोक कर पूछताछ की तो युवकों ने अपनी पहचान विकी पुत्र कालूराम निवासी खानपुर कला व चरत पुत्र बालकिशन निवासी अहमदगढ़ झिझांणा शामली यूपी के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर दोनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त बाइक गत मार्च में समालखा चुलकाना फलाइओवर पुल के नीचे मंदिर के पास से चोरी करने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना समालखा में राजकुमार निवासी देहरा की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की तो आरोपियों से खुलासा हुआ कि दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर बाइक चोरी की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी विभिन्न स्थानों से बाइक चोरी कर गांव गढ़ी बेसिक में किराये की दुकान में छुपाकर खड़ी कर देते थे। आरोपी मंगलवार को चोरीशुदा स्पलेंडर बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए ग्राहक की फिराक में यूपी में घूम रहे थे। आरोपियों की निशानदेही पर चोरी की 4 बाइक बरामद दोनों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
बाइक चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ :
- दोनों आरोपियों ने मिलकर 28 मार्च को समालखा में चुलकाना पूल के नीचे मंदिर के पास से देहरा निवासी राजकुमार की स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना समालखा में राजकुमार की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर नवम्बर 2021 में पानीपत सैक्टर 13/17 में एक ऑफिस के बाहर से अमदीप निवासी सेक्टर 13/17 पानीपत की बाइक चोरी की। थाना सैक्टर 13/17 में अमदीप की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
- दोनों आरोपियों ने मिलकर मार्च में आठ मरला चौक के पास पिंटू निवासी जयसिंगपुरा करनाल की बाइक चोरी की । थाना माडल टाउन में जयसिंह की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
इसके अतिरिक्त दोनों आरोपियों ने स्पलेंडर बाइक नशे की हालत में चोरी की। बाइक के मालिक की पहचान न होने पर उक्त बाइक को 102 सीआरपीसी के तहत कब्जा पुलिस में लिया गया।

Comments