Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार. चोरीशुदा मोबाइल फोन बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 3, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जनवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चोरीशुदा मोबाइल फोन सहित सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान बिट्टू पुत्र श्रीचंद निवासी कंडेला शेखपुरा शामली यूपी हाल किरायेदार छोटूराम चौक बबैल रोड पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान बरसत रोड पर मोजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की सेक्टर 13/17 में हेलीपैड के पास संदिग्ध किस्म का एक युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहा है। मोबाइल चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त मोबाइल फोन सितम्बर 2022 में सेक्टर 13/17 में एक घर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना सेक्टर 13/17 में चंद्रपाल निवासी कपरेटा एंटा यूपी हाल किरायेदार सेक्टर 13/17 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

थाना सेक्टर 13/17 में चंद्रपाल ने शिकायत देकर बताया था की 25 सितम्बर की रात उसका बेटा धर्मेद्र घर पर सो रहा था। अज्ञात चोर रात के समय फोन चोरी कर ले गया। चंद्रपाल की शिकायत पर चोरी की धाराओं के तहत थाना सेक्टर 13/17 में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की आरोपी बिट्टू के कब्जे से चोरीशुदा उक्त मोबाइल फोन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments