Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


चोरीशुदा मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपी गिरफ्तार. चोरी के दो मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at October 15, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:15 अक्तूबर 2023, सीआईए टू पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में नाला पुलिया के पास चोरीशुदा मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे दो आरोपियों को काबू किया। आरोपियों की पहचान शाहरुख निवासी धूप सिंह नगर व रोहित निवासी साई कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि शनिवार देर शाम उनकी टीम को गस्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर 25 में नाला पुलिया के पास संदिग्ध किस्म के दो युवक मोबाइल फोन बेचने की फिराक में घूम रहे हैं। युवकों के पास मोबाइल फोन चोरी के होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर दोनों युवकों को दो मोबाइल फोन सहित काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान शाहरुख पुत्र निजामुद्दीन निवासी धूप सिंह नगर व रोहित पुत्र धर्मपाल निवासी साई कॉलोनी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने मोबाइल फोन बारे पूछताछ की तो आरोपियों ने उक्त दोनों मोबाइल 10 अक्तूबर को एकता विहार कॉलोनी में पिंकी हैण्ङलुम फैक्टरी से चोरी करने बारे स्वीकारा। मोबाइल चोरी की उक्त वारदात बारे थाना चांदनी बाग में अमरजीत निवासी गैस उजनपुर अयोध्या यूपी हाल एकता विहार कॉलोनी की शिकायत मुकदमा दर्ज है।

थाना चांदनी बाग में अमरजीत पुत्र राम नेवल निवासी गैस उजनपुर अयोध्या यूपी हाल एकता विहार कॉलोनी ने शिकायत देकर बताया था की वह एकता विहार कॉलोनी में पिंकी हैण्ङलुम फैक्टरी में मैट बनाने का काम करता है। 10 अक्तूबर को फैक्टरी से उसके दो मोबाइल फोन चोरी हो गए। शिकायत पर थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह दोनों नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर मोबाइल चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। चोरीशुदा मोबाइल फोन को बेचने के लिए दोनों आरोपी शनिवार को ग्राहक की फिराक में घूम रहे थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा दो मोबाइल फोन बरामद कर पूछताछ के बाद रविवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। 

Comments