हत्या के मामले में आरोपी को अवैध पिस्टल उपलब्ध करवाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 18 मई 2022, किशोर की गोली मारकर हत्या करने के मामले में आरोपी दलजीत उर्फ जित्ता को अवैध पिस्टल उपलब्ध करवाने वाला आरोपी भी गिरफ्तार. सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया शुगर मील के सामने फाइनेंस के ऑफिस में 17 वर्षीय चिराग उर्फ गोरव पुत्र नवीन निवासी आजाद नगर को पिस्तौल से गोली मारकर हत्या करने के मामले में गिरफ्तार आरोपी दलजीत उर्फ जित्ता को सीआईए-टू पुलिस की टीम ने गत शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश कर गहनता से पुछताछ करने व वारदात में प्रयोग पिस्टल बरामद करने के लिए आरोपी को 7 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था। रिमांड के दौरान पुछताछ में आरोपी दलजीत से खुलासा हुआ कि वह वारदात में प्रयोग किये अवैध पिस्टल को निखिल पुत्र वीरेंद्र निवासी धनौरा बागपत यूपी से करीब 5 महीने पहले 65 हजार रूपए में खरीदकर लाया था। आरोपी दलजीत की निशानदेही पर पुलिस टीम ने असला तस्कर निखिल को मंगलवार साय बहालगढ़ बस अड्डे से गिरफ्तार किया।
इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ्तार आरोपी दलजीत की निशानदेही पर वारदात में प्रयोग किया अवैध पिस्टल व 3 जिंदा रौद उसके गांव बुढ़ाखेड़ा जीन्द घर से बरामद कर आरोपी दलजीत व निखिल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से दोनो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
पुलिस पुछताछ में आरोपी दलजीत उर्फ जित्ता ने चिराग उर्फ गोरव की हत्या करने बारे स्वीकाराते हुए बताया था कि उसकी पानीपत में संजय कालोनी निवासी सोमबीर व राजनगर निवासी नीरज के साथ काफी समय से दोस्ती है। 24 मार्च की देर शाम शुगर मील के सामने नीरज के ऑफिस में बैठे थे। उनके अतिरिक्त तीन/चार लड़के और बैठे हुए थे। उसने चिराग उर्फ गौरव को पैसे देकर खाने पीने का सामान मंगवाया था। चिराग काफी देर में सामान लेकर आया तो इस बात को लेकर उसकी चिराग से कहासूनी हो गई थी। कहासूनी के दौरान उसने पिस्तौल निकालकर चिराग को गोली मार हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया था।
थाना माडल टाउन में चिराग के पिता नवीन पुत्र ओमप्रकाश निवासी आजाद नगर पानीपत की शिकायत पर हत्या की विभिन्न धाराओ के तहत मुकदमा दर्ज है
नवीन ने थाना माडल टाउन पुलिस को शिकायत दी शिकायत में बताया था कि उसके 17 वर्षीय लड़के चिराग उर्फ गोरव को 24 मार्च की शाम दोस्त सुमित पुत्र शीशपाल निवासी आजाद नगर अपने साथ तेजबीर कुंडू के लड़के प्रदीप की शादी में शामिल होने की बात कहकर लेकर गया था। शादी में प्रदीप का दोस्त जित्ता निवासी बूढ़ा खेड़ा जिला जीन्द भी आया हुआ था। जित्ता शुगर मील के सामने नीरज पाठक के ऑफिस में बैठकर प्रदीप के अन्य दोस्त सोमबीर व सुरेंद्र के साथ शराब पी रहा था। करीब साढे 10 बजे सुमित उसके लड़के चिराग को नीरज पाठक के दफ्तर में लेकर पहुंचा।
वहा पर अंकित निवासी डाहर व प्रवीन और दीपक भी थे। करीब 10.50 पर चिराग का उसके पास फोन आया तो उसने घर आने के लिए बोला, चिराग ने कहा की वह थोड़ी देर में आ रहा है। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली की चिराग की जित्ता निवासी बूढ़ा खेड़ा के साथ किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। जित्ता ने पिस्तौल से गोली मारकर चिराग की हत्या कर दी और आरोपी मौके से फरार हो गया। नवीन ने शिकायत में बताया था की इस वारदात में सुमित का भी पूरा हाथ है। नवीन की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ थाना माडल टाउन में आईपीसी की धारा 302,34 व आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने गहनता से अनुसंधान करते हुए आरोपी की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments