Thursday, August 20, 2026
Newspaper and Magzine


गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार आरोपी को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार किया.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 2, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 02 अगस्त 2024, थाना किला पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में फरार आरोपी मंगल निवासी उग्राखेड़ी को वीरवार देर शाम बबैल रोड से गिरफ्तार किया।
थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया उसने व मोहित ने 27 जुलाई को दौपहर बाद थाना किला क्षेत्र में इक्कठे बैठकर नशा किया था। नशा होने पर उसकी मोहित के साथ किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। उसने मोहित को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। गिरते ही मोहित के सिर के काफी खून बहने लगा। वह उसको वही छोड़कर अपनी बाइक सहित मौके से फरार हो गया था। बाद में मोहित को मौत हो गई।

सब इंस्पेक्टर महाबीर सिंह ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद करने के लिए पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी मंगल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

यह है मामला

थाना किला में उग्राखेड़ी गांव निवासी कांसीराम पुत्र पालीराम ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि उसका पोता मोहित (22) मेहनत मजूदरी का काम करता था। 26 जुलाई की शाम मोहित घर से सनौली रोड पर पेट्रोल पंप के पास स्थित कावडियों के शिविर में गया था। मोहित गांव निवासी मंगल पुत्र कृष्ण के साथ घर से गया था। मोहित देर रात तक भी वापिस घर नही लोटा और न ही दोबारा शिविर में दिखाई दिया। 27 जुलाई को मंगल शिविर में आया और उसने एक मोबाइल फोन देते हुए कहा कि उसने और मोहित ने यहा से दो मोबाइल फोन व कुछ रूपये चुराए थे। बाद में वह शिविर से भाग गया। 28 जुलाई को मंगल फिर से शिविर में आया और उससे कहा कि ताऊ कोई हादसा होने वाला है। यह बात कहकर वह फिर से भाग गया। 29 जुलाई की शाम को करीब 6 बजे मंगल शिविर में आया और उससे कहा कि ताऊ तेरा पोता मर गया है। में तुझे लेकर चलूंगा जहा उसका शव पड़ा है। शव किला के आस पास पड़ा है। ये कहने के बाद मंगल वहा से भाग गया। उसने अनहोनी की आशंका के चलते यह बात शिविर में नरेंद्र पंडित को बताई। नरेंद्र पंडित ने थाना किला प्रभारी को फोन कर इसकी जानकारी ली। एसएचओ ने वॉट्सअप पर एक युवक के शव की फोटो भेजी। उन्होंने सिविल अस्पताल के डेड हाउस में जाकर देखा शव मोहित का था। उसकी गर्दन पर चोट का निशान था और कान से खून निकल रहा था। उन्हें शक है कि मंगल ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर मोहित की हत्या कि है। और शव को खुर्द बुर्द करने की नियत से लावारिस छोड़ दिया। थाना किला में कांसीराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपी को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए थे।

थाना किला पुलिस को 27 जुलाई को डाबर कॉलोनी में अज्ञात युवक का शव पड़ा होने बारे सूचना मिली थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को सिविल अस्पताल के डेड हाउस में रखवाकर उसकी पहचान के प्रयास शुरू कर दिए थे। 29 जुलाई को शव की पहचान मोहित 22 निवासी उग्राखेड़ी के रूप में हुई थी।

Comments