Saturday, September 5, 2026
Newspaper and Magzine


श्रमिक के मोबाइल छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार. मोबाइल फोन बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 अप्रैल 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने काकौदा गांव में पैदल जा रहे श्रमिक से मोबाईल छीनने वाले आरोपी को सोमवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर सेक्टर 18 में शराब ठेके के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अखलेश उर्फ गोतम निवासी दिहुली फिरौजाबाद यूपी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसके पास खुद का मोबाइल फोन नहीं था। मोबाइल का शौक पूरा करने के लिए आरोपी ने मोबाइल छीनने की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल फोन बरामद कर मंगलवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया गया।

यह है मामला

थाना इसराना में नरेंद्र पुत्र बिशुन दयाल निवासी मोहम्मदपुर नेपाल हाल भोला नाथ राईस मील काकौदा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 7जनवरी की रात करीब 9 बजे काकौदा अड्डा से सामान लेकर लिंक रोड से होते हुए कमरे पर जा रहा था। अड्डा से थोड़ा चलते ही दो अज्ञात लड़के मिले। दोनों लड़को ने कहा कि उनका एक नंबर मिला दो। उसने जैसे से जेब ही मोबाइल फोन निकाला तो लड़के उससे मोबाइल छीनकर फरार हो गए। नरेंद्र की शिकायत पर थाना इसराना में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments