Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


दंपत्ती और बेटे पर हमला कर लूटपाट करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at January 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 जनवरी 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी दंपत्ती व उसके बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने मामले में दो आरोपियों को देवीलाल पार्क के पास से काबू किया। आरोपियों की पहचान रोशन उर्फ मोटा निवासी छोटूराम चौक व जफर निवासी नलवा कॉलोनी आजाद नगर के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि वारदात बारे थाना चांदनी बाग में नाजिम निवासी विद्यानंद कॉलोनी की शिकायत पर अभियोग दर्ज है। उक्त वारदात आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा में रिकार्ड हो गई थी। वीडियों में आरोपी लाठी, डंडे व धारदार हथियारों के साथ भागते दिखाई दे रहें थे। आमजन ने सीसीटीवी फुटेज पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह आईपीएस के वॉटसअप पर भेज दी थी। पुलिस अधीक्षक ने इस पर त्वरित संज्ञान लेते हुए उनको व थाना चांदनी बाग प्रभारी को आरोपियों की धरपकड़ के निर्देश दिए थे।
आरोपियों ने उक्त वारदात के बाद दंपत्ती के छोटे बेटे हासिफ पर सिविल अस्पताल के बाहर हमला कर उससे 2200 रूपए छीनने की वारदात को अंजाम दिया था। हासिफ घायल पिता व मा को इलाज के लिए सिविल अस्पताल लेकर आया था। उक्त वारदात बारे थाना शहर में हासिफ ने अलग शिकायत देकर अभियोग दर्ज करवाया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने वारदात के चंद घंटो बाद ही पुराना बस अड्डा के पास से आरोपी दिलशाद व मुबारिक निवासी बापौली व आसिफ निवासी घसौली को काबू करने में सफलता हासिल की थी। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त तीन डंडे बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने विद्यानंद कॉलोनी में दंपत्ती व उसके बड़े बेटे पर धारदार हथियार से हमला कर लूटपाट करने मामले में शुक्रवार देर शाम आरोपी रोशन उर्फ मोटा निवासी छोटूराम चौक व जफर निवासी नलवा कॉलोनी आजाद नगर को देवीलाल पार्क के पास से काबू किया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने थाना शहर की वारदात में पकड़े गए अपने तीन साथी आरोपी दिलशाद, मुबारिक व आसिफ के अतिरिक्त फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने पूछताछ के बाद शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। वारदात में शामिल फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में विद्यानंद कॉलोनी निवासी नाजिम पुत्र ईलियास ने पुलिस को शिकायत देकर बताया कि 8 जनवरी बुधवार को दोपहर करीब 2 बजे वह अपने पिता ईलियास व मा वशीला के साथ अपने घर के सामने खड़ा। तभी दिलशाद, मुबारिक, सानू, अकरम, राहुल भुरी दस पंद्रह लड़को को साथ लेकर वहा आए। सभी आरोपी डंडों, गंडासे व तेजधार हथियारों से लैस थे। आरोपियों ने उन सभी का रास्ता रोककर डंडो व तेजधार हथियरों से हमला कर दिया। उसके पिता का दांत तोड़ दिया। आरोपी दिलशाद ने उसकी जेब से 4500 रूपए छीन लिए और अन्य आरोपियों ने उसकी मा से मोबाइल फोन छीन लिया। उन्होंने बचाव के लिए शौर किया तो गली के काफी लोग मौके पर इक्कठा होने लगे। सभी आरोपी लोगों को इक्कठा होते देख जांन से मारने की धमकी देकर हथियारों सहित कारों में बैठकर मौके से फरार हो गए। थाना चांदनी बाग में नाजिम की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments