Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को थाना समालखा की हलदाना चौकी पुलिस ने किया गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 25, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 25 मार्च 2023, थाना समालखा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर व उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना समालखा की हलदाना चौकी पुलिस टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी रवि पुत्र रमेश निवासी गढ़ी तगयाना को समालखा से गिरफ्तार किया है।

इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि बैंक से लिए लोन की किस्ते ना भरने के एक मामले में माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी रवि को 25 अगस्त 2022 को समालखा माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना समालखा में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी रवि को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठीकानों पर दबिस दे रही थी। शुक्रवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर पुलिस टीम ने आरोपी रवि को समालखा से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी रवि को माननीय न्यायालय में पेश किया।

Comments