Wednesday, July 1, 2026
Newspaper and Magzine


आगामी पिराई सत्र को पूरी क्षमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना प्रशासन और मिल प्रबंधन का उद्देश्य: उपायुक्त डॉ हरीश कुमार वशिष्ठ

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 30, 2026 Tags: , , , , ,

प्रशासकीय मंडल की बैठक में महत्वपूर्ण विषय पर मंथन

बैठक में संचालन और खरीद प्रक्रियाओं पर हुई चर्चा

समयबद्ध तैयारियों के साथ किसानों को बेहतर सेवाएं देने पर हुआ विचार

BOL PANIPAT , 30 जून। पानीपत सहकारी चीनी मिल लिमिटेड में आगामी पिराई सत्र 2026-27 की व्यापक एवं समयबद्ध तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय स्थित मीटिंग हॉल में मिल के प्रशासकीय मंडल (बी.ओ.ए.) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त एवं मिल के अध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ करेंगे। बैठक में मिल के संचालन, रखरखाव, आधुनिकीकरण तथा विभिन्न आवश्यक उपकरणों एवं सामग्रियों की खरीद पर चर्चा हुई।

बैठक में सबसे पहले पूर्व में आयोजित प्रशासकीय मंडल की बैठकों की कार्यवाही का अनुमोदन किया जाएगा। इसके बाद आगामी पिराई सत्र के लिए 5000 टीसीडी क्षमता वाली शुगर मिल तथा 28 मेगावाट को-जनरेशन प्लांट के ऑफ-सीजन संचालन एवं रखरखाव का कार्य ठेके पर देने, मिल मशीनरी के रखरखाव, विभिन्न स्पेयर पार्ट्स, शाफ्ट, क्राउन पिनियन, रोलर्स, नट-बोल्ट, पैकिंग सामग्री, ऑक्सीजन एवं डी.ए. सिलेंडर, औद्योगिक पेंट, विद्युत केबल, हाई फ्लो पंप, सेंट्रीफ्यूगल मशीनों के स्पेयर पार्ट्स, गियर बॉक्स, टूल्स, पंप स्पेयर, कूलिंग टावर सामग्री, आरओ प्लांट मेम्ब्रेन, इंस्ट्रूमेंट्स, कंट्रोल वाल्व स्पेयर, कन्वेयर बेल्ट सामग्री, सूट ब्लोअर, ऑयल सील, स्टील एवं आयरन सामग्री सहित अन्य आवश्यक उपकरणों की खरीद से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा हुई।

इसके अतिरिक्त फैब्रिकेशन एवं इरेक्शन कार्य, 132 केवी स्विचयार्ड, ट्रांसफार्मर एवं 28 मेगावाट जनरेटर प्रोटेक्शन सिस्टम की टेस्टिंग एवं कमीशनिंग, विद्युत इंस्टॉलेशन एवं मॉडिफिकेशन, प्लांट क्षेत्र में पेवर ब्लॉक एवं ईंट बिछाने सहित आधारभूत ढांचे को सुदृढ़ करने से संबंधित प्रस्तावों पर भी विस्तार से चर्चा हुई। उपायुक्त एवं अध्यक्ष, पानीपत सहकारी चीनी मिल डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने कहा कि जिला प्रशासन और मिल प्रबंधन का उद्देश्य आगामी पेराई सत्र को पूरी क्षमता, पारदर्शिता और दक्षता के साथ संचालित करना है। उन्होंने कहा कि सभी आवश्यक खरीद एवं तकनीकी कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूरा करना है।

    उन्होंने कहा कि आधुनिक तकनीक, बेहतर रखरखाव और सुव्यवस्थित प्रबंधन के माध्यम से मिल की कार्यक्षमता बढ़ाने के साथ-साथ किसानों के हितों की भी पूरी सुरक्षा सुनिश्चित की जाएगी। डॉ. वशिष्ठ ने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता है कि प्रत्येक निर्णय पारदर्शी, गुणवत्ता आधारित और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए लिया जाए, जिससे किसानों को समय पर बेहतर सुविधाएं मिलें और चीनी मिल का संचालन और अधिक प्रभावी बन सके। उपायुक्त ने इस संदर्भ में एक बार फिर से बैठक आयोजित करने के लिए सभी प्रशासकीय मंडल पदाधिकारी को निर्देश दिए। इस मौके पर एमडी शुगर मिल नवदीप नैन के अलावा कई अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply