कावडिय़ों की सुरक्षा को लेकर प्रशासन ने किए व्यापक प्रबंध: उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया
-डीसी और एसपी ने किया सनौली रोड का निरीक्षण
-कावडि़ए कानून व्यवस्था का रखें विशेष ध्यान: एसपी भूपेंद्र सिंह
-पवित्रता और शुद्धता कावडिय़ों के लिए अति आवश्यक
BOL PANIPAT , 21 जुलाई। धार्मिक आस्था के प्रतीक शिवरात्रि के पर्व को लेकर हरिद्वार के रास्ते पानीपत में प्रवेश करने वाले कावडिय़ों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो इसका जायजा लेने के लिए उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया व पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने सोमवार को सनौली रोड का दौरा किया और कावडिय़ों को किसी प्रकार की असुविधा न हो इसकी जानकारी ली और कावडिय़ों के लिए संचालित किया जा रहे शिविरो का मुआयना भी किया।
उपायुक्त डॉक्टर विरेंदर कुमार दहिया ने बताया कि शिवरात्रि के इस पर्व पर कावड़ लेकर आ रहे लोगों का हमेशा सहयोग करना चाहिए। प्रशासन द्वारा कांवड़ यात्रियों की सुरक्षा को लेकर, सुचारू यातायात, और कानून व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया है। प्रशासन ने कावडिय़ों के लिए आने जाने को लेकर विशेष व्यवस्था की है। जहां जहां सडक़े टूटी हुई थी उनकी मुरममत की जा रही है। चिकित्सा, पीने के पानी की व्यवस्था के अतिरिक्त, यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए मार्ग में परिवर्तन और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह ने बताया कि यात्रा मार्ग पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल और सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं। यात्रियों को भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने और सुरक्षित रहने की सलाह दी गई है।किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।
उन्होंने बताया कि यातायात को सुचारू रूप से चलाने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे अपने वाहनों का उपयोग सीमित करें और सार्वजनिक परिवहन का प्रयोग करें। उन्होंने बताया कि यात्रा के दौरान कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।
यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना से बचें और शांतिपूर्ण तरीके से यात्रा करें। कावडिय़ों को भी सलाह दी गई है कि वो स्वच्छता का ध्यान रखे और कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थानों पर डाले।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि डाक कावड लेकर आने वाले लोगों को भीड़-भाड़ और ट्रैफिक का ध्यान रखना चाहिए। अपनी शारीरिक स्थिति के अनुसार चलना चाहिए। इस दौरान पवित्रता और शुद्धता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने आमजन से कावडिय़ों का सहयोग प्रदान करने का आह्वान किया।

Comments