उपायुक्त सुशील सारवान ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
BOL PANIPAT : 16 सितंबर–होटल प्रबंधन संस्थान पानीपत में शुक्रवार को स्वच्छता पखवाड़ा कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ उपायुक्त सुशील सारवान ने स्वच्छता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। डीसी सुशील सारवान ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत महत्व है और हम सबको स्थानीय स्तर पर इसके लिए छोटे– छोटे प्रयास करने चाहिए।
होटल प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी प्राचार्य चंदन वशिष्ठ ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी इस कार्यक्रम के दौरान पानीपत में जगह-जगह जाकर सफाई अभियान, नुक्कड़ नाटक व जागरूकता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित करेंगे। इसके साथ-साथ विशेष तौर पर स्काईलार्क, पानीपत संग्रहालय, अंध विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस स्वच्छता रैली में छात्र-छात्राओं ने बड़ी उत्सुकता के साथ भाग लिया प्राचार्य चंदन वशिष्ट ने उपायुक्त सुशील सारवान का संस्थान में पधारने पर स्वागत और धन्यवाद किया। इस अवसर पर योगेश सिंह आशीष का नोबेल कौशिक नीलम रानी बहन स्टाफ मौजूद रहे। यह स्वच्छता पखवाड़ा 30 सितंबर तक मनाया जाएगा।

Comments