Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


नगराधीश ने लघु सचिवालय स्थित कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 31, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 31 अगस्त। नगराधीश राजेश सोनी ने बुधवार सुबह लघु सचिवालय में स्थित सभी कार्यालयों का सुबह ड्यूटी के समय 9 बजे औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने उपायुक्त कार्यालय की सभी ब्रांचों व अन्य विभागों के कार्यालयों का निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान देरी से आने कर्मचारी को उन्होंने समय पर आने की हिदायत भी दी। नगराधीश राजेश सोनी ने 9:30 बजे तक य़ह कार्यवाही जारी रखी।
नगराधीश ने देरी से आने वाले कर्मचारियों को कड़े शब्दों में हिदायत दी और कहा कि भविष्य में इस प्रकार की लेटलतीफी नही चलेगी। इसका ध्यान रखा जाए। उन्होंने कार्यालयों में फॉर्मल कपड़े पहनने और सभ्यता के साथ पेश आने की भी हिदायत दी और कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी अपने साथ अपना परिचय पत्र भी अवश्य रखें।

Comments