ग्राम पंचायत पंचायत समितियों तथा जिला परिषद की मतदाता सूची वार्ड एवं बूथ वाइज का प्रारंभिक प्रकाशन 8 मई 2023 को किया जाएगा।
BOL PANIPAT : 4 मई। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम पंचायतों में पंचों के रिक्त पदों को भरने के लिए आगामी पंचायती राज संस्थाओं के उप चुनाव हेतु मतदाता सूची को संशोधित करने हेतु कार्यक्रम जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि मतदाता सूची को संशोधित करने के लिए ग्राम पंचायत पंचायत समितियों तथा जिला परिषद की मतदाता सूची वार्ड एवं बूथ वाइज का प्रारंभिक प्रकाशन 8 मई 2023 को किया जाएगा। दावे एवं आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 11 मई शाम 4:00 बजे तक रखी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी के द्वारा दावे एवं आपत्तियों के निपटान के अंतिम तिथि 15 मई रहेगी। जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्णय के विरुद्ध जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) के समक्ष अंतिम अपील की तिथि 25 मई तक रखी गई है। मतदाता सूचियों का अंतिम प्रकाशन 30 मई 2023 को किया जाएगा।

Comments