भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया.
BOL PANIPAT : भगत सिंह स्मारक स्थित स्वतंत्रता सेनानी कामरेड टीकाराम सखुन हाल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी की स्थापना के 100 वर्ष पूरा होने पर जिला स्तरीय सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ कर्मचारी नेता कामरेड मंगल सिंह दिलावरी एवं सीपीआई नेता जगदीश मलिक ने की और संचालन पार्टी के जिला सहायक सचिव राम रतन एडवोकेट ने किया। कार्यक्रम में मंगल सिंह दिलावरी, माम चंद सैनी, सेवा सिंह मलिक, सुदर्शन कश्यप, जय भगवान दरियापुर, हरपाल सिंह रंगा को सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर हुई सभा को सम्बोधित करते हुए सीपीआई के राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने कहा कि कम्युनिस्ट पार्टी ने अपनी स्थापना के समय से ही देश की आजादी के आंदोलन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वतंत्रता सेनानीयों,कम्युनिस्ट पार्टी के क्रांतिकारी शिक्षित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने अंग्रेजी सरकार का उत्पीडन और अत्याचार झेला व अपने प्राणों का बलिदान दिया। कम्युनिस्ट पार्टी ने आजादी के बाद एक ऐसा देश बनाने का लक्ष्य तय किया था कि देश में एक समानता का समाज बनाया जाए जिसमें सब के लिए मुफ्त व एक समान शिक्षा, सभी के लिए मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, सभी को आवास, सभी को रोजगार, समाजिक सुरक्षा व न्याय, धार्मिक उन्माद मुक्त समाज बनाना जैसी सारी जिम्मेदारी सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद देश के विकास में सीपीआई के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पब्लिक सेक्टर के गठन और अनेक जन हितैषी कानून बनवाने में पार्टी के योगदान की विस्तार से चर्चा की।
पार्टी के प्रदेश सह सचिव सत्येन्द्र गिरी एडवोकेट ने कहा कि आजादी के आंदोलन के समय अंग्रेजी शासन ने जुझारु कम्युनिस्टों के खिलाफ कईं मुकदमे चलाए और अनेक कम्युनिस्टों को काले पानी तक की सजा दी। उन्होंने कहा कि देश आजादी के बाद से पूँजीपतियों की हितैषी पार्टियों की सरकारों के हाथों में चला गया, जिसकी वजह से आम जनता के विकास की जगह पूंजीपतियों का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि देश को समानता का समाज बनाने के लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी व उसके जन संगठनो में शामिल होकर उसे मजबूत व सता में लाना होगा। सभा को वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता माम चंद सैनी, सेवा सिंह मलिक, जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी एडवोकेट, सहायक सचिव कामरेड राम रतन एडवोकेट,एटक नेता सत्यनारायण शर्मा, महाबीर कश्यप, रणबीर शर्मा आदि ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी शहीद ऊधम सिंह के जन्मदिवस पर उनके चित्र पर माल्यार्पण किया गया और गुरु गोविंद सिंह के पुत्रों के बलिदान दिवस उन्हें सादर नमन करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगत सिंह स्मारक के प्रांगण में वरिष्ठ कर्मचारी नेता कामरेड मंगल सिंह दिलावरी एवं राज्य सचिव कामरेड दरियाव सिंह कश्यप ने पार्टी का झंडा फहराया और शामिल सभी कार्यकर्ताओं ने शहीद भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किये। कार्यक्रम में अनुराग शर्मा,सन्नोवर राणा,जुबेर ,जुनैद राणा,ओम प्रकाश कश्यप, शीश राम,सतीश पंवार, सुरेश सैनी , पिरथी सिंह, देवी दयाल, रोहतास ,महाबीर, तेलु राम, भूपेन्द्र कश्यप , ओम सिंह,सतीश यादव,जितेश , सुशील, महावीर कश्यप सहित जिला भर से सैंकड़ों पार्टी कार्यकर्ता, समर्थक शामिल हुए। जिला सचिव कामरेड पवन कुमार सैनी ने कार्यक्रम में शामिल होने पर सभी साथियों का धन्यवाद किया ।

Comments