Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


छात्र छात्राओं को गांवों के लिए बस पुराने बस अड्डे से मिले- देशवाल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL Politics , at November 21, 2023 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT :-   छात्र संगठन इंडियन नेशनल स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन (इनसो) ने छात्र छात्राओं की रोड़वेज बसों की समस्याओं को लेकर तहसीलदार विरेंद्र गिल को  ज्ञापन सौंपा। इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल  और इनसो राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र जैलदार ने बताया की
 कुछ समय पहले पानीपत में सिवाह स्थित नए बसस्टैंड से बसों का संचालन कर दिया गया है | लेकिन अब 3, 4 दिन पहले लोकल ग्रामीण क्षेत्र में पुराने बस स्टैंड से चल बसों का संचालन नए बस स्टैण्ड से कर दिया गया है  इसलिए इन बसों का संचालन पुराने बसस्टैंड से ही रखा जाये क्यूंकि पानीपत के सभी प्राइवेट और राजकीय कॉलेज तथा सभी कोचिंग सेंटर पुराने बसस्टैंड के पास में ही हैं | जिसमे कई हजारो की सँख्या में छात्र छात्राएं पानीपत अपनी पढ़ाई करने आते है अगर बसे पुराने बस स्टेण्ड से नहीं चलाई गई तो कई हजारो छात्र छात्राओं को काफी परेशानियो का सामना करना पड़ेगा और छात्र छात्राओं की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा | जिससे वे समय पर ग्रामीण क्षेत्रो से अपने शिक्षण संस्थानों तक नहीं पहुंच पाएंगे और छात्रों की पढाई भी प्रभावीत होगी ओर छात्र छात्राऔ के साथ साथ आम जन मानस को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ेगा
इनसो छात्र नेताओं ने ब्ताया की पुराने बस स्टैण्ड को बंद करना प्रशासन का गलत फैसला है पुराने बस स्टैण्ड के बंद होने से इसका सबसे ज्यादा प्रभाव सैकड़ो गांवो से पानीपत में कॉलेजों और अन्य शिक्षण संस्थानाे मै पढने आने वाले हजारो छात्र छात्राओ के भविष्य पर पड़ेगा क्योकि छात्र छात्राऔ को समय पर कॉलेज ।न्हीं पहुंच पांऐंगे जिससे छात्रों की पढाई प्रभावित होगी
इनसो छात्र नेताओं ने बताया की छात्र छात्राओं की इस समस्या को देखते हुए गांवों मै जाने वाली सभी बसे पानीपत पुराने बस स्टैण्ड से ही जारी रखा जाए इस अवसर पर अमन शर्मा, सावन जागलान, पंकज सिंह, अमित कुमार आदि छात्र मौजूद थे

Comments