आई.बी.महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरुद्ध शपथ लेने हेतु कार्यक्रम का आयोजित किया गया।
BOL PANIPAT : 12 अगस्त 2022 को स्थानीय आई .बी. महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत नशे के विरुद्ध शपथ लेने हेतु कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस अभियान का आयोजन जिला समाज कल्याण अधिकारी क्षेत्र के निर्देशानुसार किया गया। भारत सरकार द्वारा भारतवर्ष के 272 जिलों में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत नशा मुक्त भारत अभियान की मुहिम शुरू की गई है। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने बताया कि नशा भारत की युवा पीढ़ी के लिए बहुत नुकसानदायक है। यह उनके भविष्य को खोखला कर रहा है इसलिए हमें युवा पीढ़ी को छात्राओं को इस नशे की आदत से मुक्त कराना है । उन्होंने यह भी कहा की नशामुक्ति दिवस का मुख्य उद्देश्य लोगो को नशा मुक्ति के प्रति जागरूक बनाना है क्यूंकि हर प्रकार के नशा सेवन से मनुष्य के शरीर पर इसका दुष्प्रभाव पड़ता है इसलिए लोंगो को हर प्रकार का नशा सेवन करने से परहेज करना चाहिए जैसे कि पान, गुटखा, पान मसाला, तंबाकू, सिगरेट, दारू आदि। इनके सेवन से कई गंभीर बीमारी जन्म लेती है। जो जीवन को अल्पायु बना देता है।इस कार्यक्रम में छात्राओं ने प्रतिज्ञा ली कि वह न केवल नशे की बुरी आदत से दूर रहेंगे बल्कि समाज को भी नशा ना करने के लिए जागरूक करेंगे। महाविद्यालय के छात्राओं को प्रो.राजेश बाला ने नशामुक्ति की शपथ दिलवाई। इस कार्यक्रम में प्रो.रूहानी शर्मा , प्रो.अश्विनी गुप्ता,प्रो.रीना , प्रो.नीतू मनोचा,प्रो.रेखा शर्मा, प्रो.लीना प्रो. रितु ,प्रो. दीपाली, प्रो.मोहित इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments