चुलकाना श्याम बाबा का प्रसाद हर दिन हर घर वितरित होगा :विकास गोयल
BOL PANIPAT : 2023 में चुलकाना श्याम बाबा का प्रसाद हर दिन हर घर वितरित होगा। उक्त घोषणा वृंदावन ट्रस्ट (रजि.) पानीपत के संरक्षक विकास गोयल व प्रधान राकेश बंसल ने की। संस्था द्वारा आज एक अनूठा कार्य श्याम बाबा की कृपा से किया। जिसके अंतर्गत तुलसा के हजारों मंजरी बीज श्याम बाबा के चरणों में 48 घण्टे तक उनकी कृपा प्रसाद प्राप्ति के लिए निरन्तर दिन रात रखे गए। आज चुलकाना धाम मन्दिर के अध्यक्ष रोशन लाल छौक्कर, महासचिव नरेश सिंगला, वृंदावन ट्रस्ट के ट्रस्टी दिनेश गर्ग मुख्य वर्तमान पुजारी हवा सिंह ने श्याम प्रभु की प्रार्थना के साथ बाबा के चरणों में 48 घण्टों के लिए यह बीज रखे।
श्याम बाबा के जयकारों के साथ हारे के सहारे के जयकारों के साथ यह बीज बाबा की नेत्र ज्योति के समक्ष रखे ताकि बाबा की कृपा हर एक बीज पर पड़े। वृंदावन ट्रस्ट के अध्यक्ष राकेश बंसल ने बताया कि दो मार्च को चुलकाना धाम में इन पौधों का वितरण प्रत्येक रजि. यात्री को किया जाएगा।उन्होंने कहा कि तुलसा का सनातन धर्म में विशेष महत्व है।
भगवान 56 भोग से भी अधिक तुलसी दल से प्रसन्न होते हैं। इस अवसर पर चुलकाना धाम के अध्यक्ष रोशन लाल छौक्कर व महासचिव नरेश सिंगला ने कहा कि यात्रा की व्यवस्था को लेकर दिन रात तैयारियां हो रही हैं। सप्ताह भर चलने वाले इस मेले में लाखों लोग भाग लेंगे। उन्ळामान्यताओं के अनुसार तुलसी के पौधे में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसी मान्यता है कि प्रतिदिन तुलसी की पूजा करने के घर में समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां कम हो जाता है। तुलसी के पौधे को बहुत ही पवित्र माना गया है, इसे घर के आंगन में भी लगाने का फल बताया गया है

Comments