2047 तक पूरा होगा विकसित भारत का सपना-राममेहर मलिक
-ग्रामीण ने किया गर्म जोशी से स्वागत वैन का स्वागत
-ग्रामीणों ने कराई रोगों की जांच
-लाभार्थियों ने किए अनुभव सांझा
BOL PANIPAT , 16 दिसंबर। भारतीय जनता पार्टी की राज्य कार्यकारिणी के सदस्य राममेहर मालिक ने कहा है कि अधिकारी ग्रामीणों की मदद कर उनकी समस्याओ का समाधान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को नई ऊर्जा मिली है। आज भारत का नाम पूरी दुनिया में गूंज रहा है। वे शनिवार को आसनं खुर्द में आयोजित जन संवाद में विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि ग्रामीणों को संबोधित कर रहे थे। कार्यक्रम में पहुंचने पर उनका ग्रामवासियों ने बुके देकर स्वागत किया । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राममेहर मलिक ने विकसित भारत संकल्प यात्रा की एलईडी वैन का स्वागत करते हुए कहा कि यह यात्रा पूरे देश में निकाली जी रही है। लोगों द्वारा गर्म जोशी के साथ यात्रा का स्वागत किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य उन लोगों की मदद करना जो अभी तक सरकार की योजनाओ का लाभ नहीं ले पाए हैं। कार्यक्रम में उन्होंने विकसित भारत संकल्प की शपथ दिलाई। 2047 तक हम विश्व गुरु बनेंगे, इस पर जोर-शोर के साथ कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की विदेश नीति ने साबित कर दिया है कि भारत का कोई सानी नहीं है। विदेशों ने भी इस बात का लोहा माना है कि जो मजबूती प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश को मिली है ऐसी किसी कभी नहीं मिली।
उन्होंने कहा कि खेलों का क्षेत्र हो, या शिक्षा का क्षेत्र हो, या स्वास्थ्य का क्षेत्र हो हर क्षेत्र में आज हम मजबूत स्थिति में है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में हरियाणा प्रगति के पद पर निरंतर आगे बढ़ रहा है। स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार किया जा रहा है। विभिन्न विभागों मे जो सरकारी नुक्तियां दी जा रही है उन्हें पूरी पारदर्शिता बरती जा रही है। उन्होंने लोगों से आह्वान किया कि 2024 में भी प्रधानमंत्री को मौका देवें। उनको मजबूत करें क्योंकि आज जिन हालातो में दुनिया गुजर रही है उसमें नरेंद्र मोदी ही एक मात्र ऐसे नेता है जो सही समय पर सही फैसला लेने में सक्षम है। इस मौके पर उन्होंने प्रतिभावान खिलाड़ी, पूर्व सैनिक, सामाजिक कार्यकर्ता, लोकल कलाकार को भी विकसित भारत यात्रा की कड़ी में सम्मानित किया। उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा लगाई गई स्टालों का निरीक्षण किया व प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत लाभार्थयों को गैसी किट वितरित की। मौके पर तहसीलदार अनिल बीडीओ सुरेंद्र, सामाजिक कार्यकर्ता रंजीता कौशिक, रोशनलाल माहला, टेक राम ,सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने बेहतरीन प्रस्तुतियां दी।

Comments