ड्राइवर ही निकला लूट की वारदात का मास्टर माइंड. सरगना ड्राइवर सहित तीन आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 अप्रैल 2024, अनाज मंडी कट के पास जीटी रोड पर क्रेटा गाड़ी सवार मोबाइल दुकानदार का अपहरण कर हुई लूट की वारदात को सीआईए वन पुलिस ने सफलता पूर्वक सुलझा लिया है। पुलिस टीन ने वारदात का पर्दाफाश करते हुए क्रेटा चला रहे ड्राइवर अमन समेत 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया। ड्राइवर अमन वारदात का मास्टर माइंड निकला।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में संतलाल कपूर पुत्र जसवंत निवासी विराट नगर ने शिकायत देकर बताया था कि उसकी संजय चौक पर कपूर टेलीकॉम के नाम से मोबाइल की दुकान है। वह अलग अलग कंपनियों के मोबाइल आर्डर कर पानीपत मंगवाता है और फिर उन्हें दिल्ली करोल बाग में दुकानदारों को बेच देते है। 13 अप्रैल को वह ड्राइवर अमन निवासी बलजीत नगर के साथ क्रेटा कार में सवार होकर मोबाइल देने के लिए दिल्ली करोल बांग गया था। वह देर शाम दिल्ली से पानीपत के लिए चले थे। देर शाम करीब 11:30बजे अनाज मंडी कट के पास पहुचे तो पीछे से पत्थर लगने की आवाज सुनाई दी। ड्राइवर गाड़ी को साइड में लगाकर नीचे उतरा। वह गाड़ी में पिछली सीट पर बैठा रहा। चांबी भी गाड़ी में ही लगी हुई थी। तभी एकदम से दो लड़के गाड़ी के पास आए, एक लड़का ड्राइवर सीट पर बैठ गया दूसरा लड़का पीछे वाली सीट पर उसके पास बैठ गया। उसने पीछे मुड़कर देखा तो काले रंग की बाइप पर बैठा एक लड़का ड्राइवर के साथ हाथापाई कर रहा था। इसके बाद आरोपियों ने गाड़ी को स्टार्ट कर शहर की तरफ भगा दिया। आगे से यू टर्न कर चौटाला रोड की तरफ ले गए। वहा डरा धमका कर उसकी जेब से पैसे निकाल लिया और सुनसान जगह पर उतार कर फरार हो गए। कार में ड्राइवर साइड के नीचे एक थेले में पैसे रखे थे। वह पैदल ट्रांस्पोर्टर की दुकान पर पहुंचा और मोबाइल फोन मांगकर बेटे नवीन को फोन कर सूचना दी। संतलाल की शिकायत पर थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी।
सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में सीआईए वन पुलिस टीम ने मामले की सघंन जांच करते हुए ड्राइवर अमन व उसके साथी साहिल निवासी शिव नगर व शोएब उर्फ साधु निवासी विद्यानंद कॉलोनी को बबैल नाका से गिरफ्तार कर पूछताछ की तो तीनों आरोपियों ने विद्यानंद कॉलोनी निवासी अपने साथी अरमान के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
दिल्ली से पानीपत के लिए चलने के पहले साथी आरोपियों को सूचना दी
आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ वारदात का मास्टर माइंड ड्राइवर आरोपी अमन है। आरोपी ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए अपने तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर मालिक से लूट की साजिस रची। आरोपी अमन को पता था की दिल्ली से लोटते समय गांड़ी में पैसे होते है। 13 अप्रैल को दिल्ली से पानीपत के लिए चले तभी उसने साथी आरोपियों को गाड़ी का नंबर बताने के साथ चलने की सूचना दी। आरोपी साहिल शोयब उर्फ व अरमान एक बाइक पर सवार होकर अनाज मंडी कट के पास पहुंचे। पहले से बनाई योजना अनुसार गाड़ी दिखते ही आरोपियों ने एक छोटा पत्थर गाड़ी के पिछे मारा।
मालिक को शक ना हो इसके लिए पीटने का झूठा नाटक किया
साजिश अनुसार पत्थर लगते ही अमन ने गाड़ी रोक दी और देखने के बहाने गाडी से नीचे उतर कर पीछे गया। मालिक को शक ना हो इसके लिए अमर से पीटने का नाकट किया। आरोपी साहिल व शोयब गाड़ी में संतलाल कपूर को जबरदस्ती बैठाकर चौटाला रोड की तरफ ले गए। आरोपी अरमान बाइक पर इनके पीछे रहा। आरोपियों ने संतलाल कपूर की जेब से 30हजार रूपये जबरदस्ती निकाले और सुनसान जगह पर नीचे उतार गाड़ी को लेकर फरार हो गए थे। बाद में गाड़ी का काला आंब रोड पर एक्सीडेंट हो गया तो आरोपी गाड़ी में रखे 12लाख रूपये निकालकर गाड़ी को वही छोड़कर अमर के साथ बाइक से फरार हो गए थे।
सब इंस्पेक्टर महीपाल सिंह ने बताया कि लूटी गई गाड़ी पुलिस द्वारा काला आंब के पास से पहले की बरामद की जा चुकी है। पुलिस ने लूटी गई नगदी बरामद करने व वारदात में शामिल फरार इनके साथी आरोपी अरमान के ठिकानों का पता लगा पकड़ने के लिए मंगलवार को तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments