Sunday, May 31, 2026
Newspaper and Magzine


चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी: उपायुक्त डॉ. वीरेंद कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 16, 2026 Tags: , , , , , , ,

-28 जनवरी को होगा जिला परिषद के प्रधान का चुनाव

-उपायुक्त ने जारी किया विस्तृत चुनाव कार्यक्रम

-सूचना को कार्यालयों के नोटिस बोर्ड पर चस्पाने तथा गांवों में मुन्यादी के से आमजन को भी अवगत कराया जाए

BOL PANIPAT , 16 जनवरी। जिला परिषद के प्रधान पद के चुनाव को लेकर प्रशासन ने औपचारिक घोषणा कर दी है। राज्य निर्वाचन आयोग, हरियाणा पंचकूला के निर्देशों के अनुरूप 28 जनवरी को जिला परिषद के प्रधान का चुनाव कराया जाएगा। इस संबंध में उपायुक्त एवं निर्धारित प्राधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने जिला परिषद के सभी निर्वाचित सदस्यों को आधिकारिक सूचना जारी करते हुए चुनाव कार्यक्रम निर्धारित किया है। उपायुक्त कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह चुनाव जिला सचिवालय  स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल के बैठक हॉल में संपन्न होगा। चुनाव प्रक्रिया पूर्णत: पारदर्शी, निष्पक्ष और निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार कराई जाएगी।

जारी कार्यक्रम के अनुसार 28 जनवरी को प्रात: 11 बजे से चुनाव प्रक्रिया आरंभ होगी। प्रात: 11:00 से 11:30 बजे तक जिला परिषद सदस्यों की उपस्थिति दर्ज की जाएगी, 11:30 से 11:45 बजे तक दो-तिहाई बहुमत पूर्ण होने पर चुनाव संबंधी दिशा-निर्देश दिए जाएंगे। इसके उपरांत 11:45 से 12:15 बजे तक प्रधान पद हेतु नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे, 12:15 से 12:30 बजे तक नामांकन पत्रों की जांच कर वैध उम्मीदवारों की घोषणा की जाएगी तथा 12:30 से 12:45 बजे तक नामांकन वापसी का समय निर्धारित किया गया है। दोपहर 12:45 से 1:15 बजे तक ईवीएम व बैलट से संबंधित तैयारियां पूरी की जाएंगी, 1:15 से 1:45 बजे तक ईवीएम के माध्यम से मतदान होगा तथा 1:45 से 2:00 बजे तक मतगणना कर परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी।

    उपायुक्त डॉ. वीरेंद कुमार दहिया ने सभी निर्वाचित सदस्यों से निर्धारित तिथि, समय और स्थान पर अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की है। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि जिला परिषद लोकतांत्रिक व्यवस्था की महत्वपूर्ण संस्था है और इसके प्रधान का चुनाव पूरी निष्पक्षता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

Comments