जिले के 30 सीनियर सिटीजन व पीडब्ल्यूडी मतदाता कल घर पर करेंगे मतदान
-मतदान की सभी तैयारियां पूर्ण
-सीक्रेसी रखने के लिए वीडियोग्राफी होगी
-पोलिंग पार्टियों सभी विधानसभा क्षेत्र में पहुंच चुकी
BOL PANIPAT, 17 मई। लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से करने को लेकर जिला सचिवालय के द्वितीय तल पर स्थित सभागार में शुक्रवार को पोलिंग ऑफिसर्स की ट्रेनिंग का आयोजन किया गया। निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार को 8 बजे पोलिंग ऑफिसर्स सीनियर सिटीजन व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं को घर जाकर बेल्ट पेपर के जरिए मतदान कराएंगे। पोलिंग ऑफीसर उन्हें घर जाकर जो फॉर्म देंगे उन्हें भरकर उन्हें वापस करना होगा। मतदान का यह कार्य एक से 2 बजे तक रहेगा।
निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा ने बताया कि जिले की चारों विधानसभा क्षेत्र में 30 के करीब पीडब्ल्यूडी व सीनियर सिटीजन मतदाता है।
उनके अनुसार पानीपत ग्रामीण में छह सीनियर सिटीजन मतदाता व तीन पीडब्लूडी मतदाता है। पानीपत सिटी में कुल 9 मतदाताओं में 8 सीनियर सिटीजन व एक पीडब्लूडी मतदाता है। इसराना निर्वाचन क्षेत्र में
सात सीनियर सिटीजन दो पीडब्लडी मतदाता है। स्मालखा निर्वाचन क्षेत्र में तीन सीनियर सिटीजन व तीन पीडब्लडी मतदाता है जो कल चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे।
उन्होंने बताया कि पुलिस व पोलिंग पार्टी सीनियर सिटीजन व पीडब्ल्यूडी मतदाताओं के मतदान के लिए तैयार है वहां जा चुकी हैं। सभी सीनियर सिटीजन मतदाताओं को फोन पर सूचित किया जा चुका है।
मतदान की सिक्रेसी रखी जाएगी व आसपास की वीडियो ग्राफी भी बनाई जाएगी इसका इंतजाम किया जा चुका है। जिन सीनियर सिटीजन मतदाताओं ने शनिवार को मतदान करना है उनके मकान में ही वोटिंग की सुविधा के लिए कक्ष बनाया जाएगा। इसकी पूरी प्राइवेसी रखी जाएगी।
पोलिंग ऑफिसर्स को गाड़ी उपलब्ध कराई गई है। पोलिंग पार्टियां गांव में पहुंच चुकी है। इस मौके पर प्रोजेक्ट ऑफिसर राजेश हुडा कानूनगो,सोनिया, अमरिंदर दहिया के अलावा विभिन्न विभागों के पोलिंग ऑफिसर्स मौजूद रहे।

Comments