Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : थाना शहर प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा पीओ, बेल जंपर, उद्धोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के दौरान थाना शहर पुलिस ने मंगलवार को गुप्त सूचना के आधार पर दबिस देते हुए मामले में माननीय न्यायालय से पीओ घोषित आरोपी रणधीर उर्फ लवली पुत्र ताराचन्द निवासी गाँव सुताना थाना पुराना औधोगिक पानीपत को शिवाजी स्टेडियम पानीपत के पास से गिरफ्तार किया है ।

इंस्पेक्टर बलराज ने बताया कि आरोपी का पैसो का लेन देन था जिस कारण आरोपी द्वारा दिया गया चैक बाउंस होने के कारण, माननीय न्यायालय में निर्धारित तारिखों पर ना पहुंचने पर आरोपी रणधीर उर्फ लवली को माननीय न्यायालय द्वारा पीओ घोषित किया था। आरोपी के खिलाफ थाना शहर में आईपीसी की धारा 174ए के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस टीम आरोपी रणधीर उर्फ लवली को पकड़ने के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। पुलिस टीम ने मंगलवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिस देकर आरोपी रणधीर उर्फ लवली को शिवाजी स्टेडियम पानीपत के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस टीम ने आरोपी रणधीर उर्फ लवली पुत्र ताराचन्द निवासी गाँव सुताना थाना पुराना औधोगिक पानीपत को माननीय न्यायालय में पेश किया ।

Comments