Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


हथियार के बल पर बाइक लूटने वाले गिरोह का पांचवा आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at April 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 08 अप्रैल 2025, सीआईए वन पुलिस टीम ने बापौली में हथियार के बल पर बाइक लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के पांचवे आरोपी को बुधवार को मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर अंसल के गेट नंबर दो के पास से काबू किया। आरोपी की पहचान महताब निवासी किरठल बागपत यूपी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि पूछताछ में पहले गिरफतार हो चुके अपने साथी आरोपी अनमोल उर्फ अर्जुन निवासी कंजर हेडी शामली यूपी, चिराग निवासी नांगल कुर्डी, सन्नी निवासी किरठल बागपत के साथ मिलकर हथियार के बल पर बाइक लूटने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया वह गिरफ्तार हो चुके अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर लूट की वारदात की साजिश रचकर वारदात को अंजाम देने के लिए 2 देसी पिस्तौल व 8 जिंदा रौंद रामकुमार निवासी बनेडा शामली से 11 हजार 300 रूपए में खरीदकर लाया था।
प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी असला सप्लायर रामकुमार को गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया पुलिस ने मंगलवार को आरोपी महताब को माननीय न्यायालय में किया जहा से उसे 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल, रौंद व असला खरीदकर लाने में प्रयुक्त कार बरामद करने का प्रयास करेंगी।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी अनमोल उर्फ अर्जुन, चिराग व सन्नी के कब्जे से लूटी गई बाइक, वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल व 5 जिंदा रौंद बरामद कर पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

यह है मामला

थाना बापौली में अवनीश पुत्र राजेंद्र निवासी गोयला खुर्द ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि वह मित्तल मेगा माल में सिक्योरिटी गार्ड है। 17 मार्च को देर शाम डयूटी खत्म कर वह बाइक पर सवार होकर घर लौट रहा था। रात करीब 10:50 बजे बापौली में मथूट फाईनेंस के सामने पहुंचा तो बाइक सवार दो अज्ञात लड़को ने बाइक अडाकर उसको रोक लिया। और पिस्तौल से चोट मारकर बाइक छीनकर ले गए। अवनीश की शिकायत पर थाना बापौली में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments