Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में हुई ईवीएम की प्रथम रेंडामाइजेशन।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at April 25, 2024 Tags: , , , , , ,

-जिला सचिवालय सभागार में आयोजित रेंडामाइजेशन में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने लिया भाग।

BOL PANIPAT , 25 अप्रैल। उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया की अध्यक्षता में जिला की विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में जिला सचिवालय स्थित सभागार में शुक्रवार को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशनिर्देशानुसार ईवीएम तथा वीवीपैट्स मशीनों की प्रथम रेंडमाइजेशन करवायी गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बताया कि रेंडमाईजेशन उपरान्त हलके वाइज अलॉट हुई मशीनों की सूची पर सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों तथा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों द्वारा हस्ताक्षर करके मशीनों की हलके वाइज सूचियां सभी राजनीतिक दलों तथा सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को उपलब्ध करवायी गई।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से कि किसी भी राजनीतिक दल का प्रतिनिधि ईवीएम से संबंधित प्रशिक्षण भी ले सकता है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त एवं पानीपत शहरी विधानसभा के एआरओ डॉक्टर पंकज यादव, एसडीएम एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी मनदीप कुमार, अमित कुमार व ज्योति मित्तल, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश टीनू पोसवाल, चुनाव नायब तहसीलदार सुदेश राणा सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Comments