चोरी गिरोह के चौथे आरोपी को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर की पूछताछ. 10 हजार रूपए बरामद.
BOL PANIPAT : 28 दिसम्बर 2024,थाना सदर पुलिस टीम ने सिंहपुरा फाटक के पास स्थित वर्कशॉप की दिवार तोड़कर लोहे व पीतल का सामान चोरी करने वाले गिरोह के चौथे आरोपी को शुक्रवार को जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर माननीय न्यायालय में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल कर पूछताछ की। आरोपी की पहचान संजय निवासी पधाना करनाल के रूप में हुई। आरोपी चोरी की अन्य मामले में पानीपत जेल में बंद था।
थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपी भाई कमल, सीना निवासी गगनखेड़ी हांसी हिसार, धर्मबीर निवासी पधाना करनाल व फरार पांच अन्य साथी आरोपियों के साथ के साथ मिलकर चोरी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया की पूछताछ में आरोपी ने बताया चोरी का सामान उन्होंने जीन्द निवासी एक कबाड़ी को 70 हजार रूपए में बेच दिया था। आरोपी संजय के हिस्से में 25 हजार रूपए आए थे। जिसमें से उसने 15 हजार रूपए खर्च कर दिए। आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए बरामद कर शनिवार को रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर हरनारायण ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपी सीना, कमल व धर्मबीर के कब्जे से 15 हजार रूपए बरामद कर तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। फरार अन्य आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला
थाना सदर पुलिस को दी शिकायत में अनिल पुत्र बीरबल निवासी सिद्धार्थ नगर ने बताया था उसने सिंहपुरा फाटक के पास एजी सेल्स क्रोप के नाम से वर्कशॉप की हुई है। 29 सिम्बर की देर रात अज्ञात चोर वर्कशॉप की पिछली दिवार तोड़कर 2.5 टन वजनी एक ट्रासफार्मर, 30 लोहे की शाफ्ट, 2 मोटर, 3 पीतल की वॉल्व व लोहे का स्क्रैप चोरी कर ले गए। थाना सदर में अनिल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने जांच व आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments