Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सरकार श्रमिकों का रख रही पूरा ख्याल: उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at December 10, 2025 Tags: , , , ,

-नूरवाला और समालखा में बनेंगे लेबर चौक
-श्रमिकों के लिए नई सौगात

-उपायुक्त ने श्रम विभाग के साथ बैठक कर दिए आवश्यक दिशा निर्देश

BOL PANIPAT , 10 दिसंबर। मुख्यमंत्री घोषणा के तहत पानीपत और समालखा में दो नए लेबर चौक बनाए जाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसी को लेकर उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया ने श्रम विभाग सहित विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर विस्तृत चर्चा की। बैठक में दोनों स्थानों पर लेबर चौक के ढांचे, सुविधाओं और जिम्मेदारियों को स्पष्ट किया गया।

  उपायुक्त ने बताया कि नूरवाला और समालखा मंडी में लेबर चौक स्थापित किए जाएंगे, जहां श्रमिकों के लिए जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। इन चौंकों पर शौचालय, पीने के पानी की व्यवस्था, बस क्यू शेल्टर जैसी आधुनिक शेड, तथा अन्य जरूरी सुविधाएं विकसित की जाएंगी ताकि दैनिक श्रमिकों को बेहतर वातावरण मिल सके।

  बैठक के दौरान उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने स्पष्ट कहा कि सरकार श्रमिकों का पूरा ख्याल रख रही है। नूरवाला और समालखा मंडी में बनने वाले लेबर चौक श्रमिकों को सुरक्षित, सुविधाजनक और सम्मानजनक कार्य-स्थल उपलब्ध कराएंगे। इन चौंकों पर हर जरूरी सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।

    उपायुक्त डॉ दहिया ने श्रम विभाग को लेबर चौक निर्माण से संबंधित सभी कार्यों की मुख्य जिम्मेदारी सौंपी और समयबद्ध तरीके से प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने बताया कि लेबर चौक इस तरह बनाए जाएंगे कि वहां प्रतिदिन सैकड़ों की संख्या में पहुंचने वाले श्रमिकों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। भीषण गर्मी, बरसात व सर्दी को ध्यान में रखते हुए मजबूत शेड तैयार किया जाएगा। श्रमिकों की दैनिक जरूरतों को ध्यान में रखकर पेयजल व्यवस्था और साफ-सुथरे शौचालय भी विशेष रूप से शामिल किए गए हैं। सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ जल्द से जल्द कार्य योजना को धरातल पर उतारने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में एडिशनल निगम आयुक्त विवेक चौधरी, जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा, डीआरओ कनब लाकड़ा, उप निदेशक डी.पी. सिंह, एसडीओ सूबे सिंह, अजय सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments