नेहरू युवा केंद्र की ओर से मतदान जागरूकता अभियान आयोजित
BOL PANIPAT , 28 फरवरी। युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के दिशा निर्देशानुसार व उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में नेहरू युवा केंद्र की ओर राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें युवाओं द्वारा पोस्टर मेकिंग, स्पीच कम्पटीशन एवं रंगोली जैसी प्रतियोगिताएं करायी गयी। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विजेंदर नरवाल ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता नेहरू युवा केंद्र की लेखालीपिक कु0 कनिका एवं औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उप प्रधानाचार्य डॉक्टर रंजना शर्मा ने की।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य विजेंदर नरवाल ने विद्यार्थियों को मतदान से संबंधित विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बच्चों को संदेश दिया कि उनका प्रत्येक वोट लोकतंत्र के निर्माण में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है और उन्हें सकारात्मक परिणामों के लिए मतदान अवश्य करना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में नागरिक जिम्मेदारी का महत्व और उनकी भूमिका के प्रति भी जागरूक किया।
नेहरू युवा केंद्र की लेखालीपिक कु0 कनिका ने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मतदान के प्रति जागरूकता फैलाना तथा उन्हें मतदान के महत्व से अवगत कराना है। हम किस प्रकार सरकार द्वारा चलाए गए सी विजिल एप का प्रयोग कर सकते हैं और साथ ही स्वीप एक्टिविटी के बारे में भी बताया गया।
कु0 कनिका ने बताया कि नेहरू युवा केंद्र द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान पूरे जिले में ब्लॉक स्तर पर चलाया जाएगा। ताकि युवा मतदान के प्रति सजग हो सकें। कार्यक्रम के दौरान नए वोटर कार्ड भी बनाए गए। इस अवसर पर प्रशिक्षण संस्थान से अन्य प्राचार्य सहित विद्यार्थी उपस्थित थे।

Comments