Thursday, August 20, 2026
Newspaper and Magzine


 आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय मे एंटी-रैगिंग  सप्ताह का उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 20, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत मे Anti-Ragging cell के तत्वावधान मे University Grants Commission  के  निर्देशानुसार  एंटी-रैगिंग सप्ताह के अंतर्गत  एंटी-रैगिंग  सप्ताह का उद्घाटन समारोह  गरिमापूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया । इसके अंतर्गत डॉक्यूमेंट्री फिल्म  का आयोजन किया गया । इस अभियान के कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह, उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्रो. सोनिया, डॉ. किरण मदान और अन्य सदस्यों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके किया गया । एंटी-रैगिंग पर डॉक्यूमेंट्री फिल्म दिखाने का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में रैगिंग के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा उन्हें रैगिंग के दुष्प्रभावों और इसके विरुद्ध उनकी जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना है । इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि रैगिंग एक गंभीर सामाजिक एवं शैक्षणिक समस्या है, जिसे किसी भी रूप में स्वीकार नहीं किया जा सकता । उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की सुरक्षा, गरिमा और सम्मान महाविद्यालय की प्राथमिकता है । उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे रैगिंग का विरोध करें, अपने साथियों का सहयोग करें और अनुशासन एवं सकारात्मक व्यवहार को अपनाते हुए रैगिंग-मुक्त परिसर के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं । Anti-Ragging cell की संयोजिका प्रो. सोनिया ने कहा कि एंटी रैगिंग जागरुकता कार्यक्रम  का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को रैगिंग के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और उन्हें अपने अधिकारों एवं जिम्मेदारियों के बारे में जानकारी देना है । उन्होंने कहा कि डॉक्यूमेंट्री फिल्म के माध्यम से विद्यार्थियों को यह संदेश देने का प्रयास किया गया कि रैगिंग किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे एक-दूसरे के प्रति सम्मान, सहयोग और संवेदनशीलता का व्यवहार करें तथा महाविद्यालय को सुरक्षित एवं रैगिंग-मुक्त परिसर बनाने में अपना सहयोग दें । कार्यक्रम के सफल आयोजन में Anti-Ragging Cell के सदस्यों प्रो. माधवी, डॉ.राजेश, डॉ. पूनम गुप्ता व प्रो. खुशबू ने सक्रिय सहयोग एवं महत्वपूर्ण भूमिका निभाई । Cell के सदस्यों ने विद्यार्थियों को रैगिंग के प्रति जागरूक किया तथा कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं में सहयोग प्रदान किया । मंच का कुशल संचालन प्रो. दीप्ति ने किया। अंत में सभी  का धन्यवाद  प्रो. खुशबू के द्वारा किया गया । इस अवसर पर उपप्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक, प्रो. सोनिया, डॉ. किरण मदान, डॉ. नीलम, डॉ. राजेश, डॉ. निधि, प्रो. माधवी, डॉ. प्रवीन, डॉ. चेतना नरूला,प्रो. खुशबू, डॉ. पूनम गुप्ता व प्रो. नीरू ने शिरकत कर इस कार्यक्रम की शोभा को बढ़ाया।

Comments


Leave a Reply