Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


काला जठेड़ी व लॉरेंस गैग के नाम पर व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने की वारदात का पर्दाफाश. तीन आरोपियों को सीआईए-टू पुलिस टीम ने गिरफ्तार किया

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 7 जूलाई 2022, पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में कार्रवाही करते हुए सीआईए-टू पुलिस की टीम ने काला जठेड़ी व लॉरेंस गैग के नाम पर व्यापारी से 20 लाख की रंगदारी मांगने की वारदात को सफलता पूर्वक सूलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। आरोपियों की पहचान रविंद्र उर्फ बिल्लू पुत्र राजेंद्र निवासी मतलोडा, विक्रम पुत्र रणसिंह निवासी नोहरा मोड़ सौधापुर व तुषार पुत्र रमेश निवासी जगदीश नगर कुटानी रोड़ पानीपत के रूप में हुई हैं।

सीआईए-टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ आरोपी रविंद्र व विक्रम ने शॉर्टकट तरिके से अमीर बनने के लिए साजिस रचकर रंगदारी मांगने की वारदात को अंजाम दिया। रंगदारी मांगने की कॉल करने के लिए दोनो नेपाल गए, वहा बगैर आईडी से सिम व मोबाइल फोन खरीदकर वही से 26 जून को पानीपत विराट नगर निवासी व्यापारी संदीप गोयल के नंबर पर दो बार कॉल कर काला जठेड़ी व लॉरेंस गैग के नाम पर 20 लाख की रंगदारी मांगी ना देने पर अंजाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी। 29 जून को दोनो आरोपी पानीपत आ गए और यहा सनोली रोड पर तुषार से 700 रूपए में एक सिम कार्ड खरीदा। तुषार रोड किनारे छतरी लगाकर कंपनी के सिम कार्ड बेचता है। तुषार ने कुछ दिन पहले एक युवक के साथ धोखाधड़ी कर उसकी आईडी पर सिम कार्ड एक्टीवेट कर अपने पास रख लिया था। आरोपी तुषार ने लालच में आकर वह एक्टीवेट सिम कार्ड आरोपी रविंद्र व विक्रम को दे दिया। आरोपी रविंद्र ने 29 जून को उस नंबर से व्यापारी संदीप गोयल को फोन कर दोबारा से धमकी दी।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया सीआईए-टू पुलिस की टीम व्यापारी संदीप के संम्पर्क में थी और साथ आरोपियों की पहचान के लिए विभिन्न पहलूओं पर कार्य कर रही थी। पुलिस टीम ने विभिन्न पहलूओं पर गहनता से जांच करते हुए आरोपी रविंद्र व विक्रम को सब्जी मंडी के पास से व आरोपी तुषार को संजय चौक से गिरफ्तार किया।

आरोपी रविंद्र फैक्टरी में गार्ड को झूठ बोलकर उससे व्यापारी का मोबाइल नंबर लेकर आया था.

आरोपी रविंद्र करीब 2 महीने पहले आसन गांव में स्थित संदीप गोयल की फैक्टरी में सामान से लोड केंटर लेकर गया था। इस दौरान फैक्टरी को देख आरोपी रविंद्र को लगा मालिक के पास बहुत पैसा है। आरोपी रविंद्र इसके 5/6 दिन दोबारा फैक्टरी में गया और गेट पर तैनात गार्ड को फैक्टरी मालिक से मिलवाने बारे कहा। संदीप गोयल उस समय फैक्टरी में मौजूद नही थे तो गार्ड ने आरोपी रविंद्र को फिर कभी आकर मिलने बारे कहा। इसके बाद आरोपी रविंद्र ने गार्ड से कहा उसको वेस्टेज धागे के संबध में मालिक से बात करनी है और उनका मोबाइल नंबर मांगा। गार्ड ने रविंद्र को नंबर दे दिया।
आरोपी रविंद्र ने साथी विक्रम निवासी नोहरा मोड़ सौधापुर के साथ मिलकर व्यापारी से रंगदारी मांगने की साजिस गढ़ी, दोनो ने मिलकर रंगदारी की मांगने की वारदात को अंजाम दिया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया गिरफ़्तार तीनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी विक्रम और तुषार को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया वही गहनता से पूछताछ करने के लिए आरोपी रविंद्र को 8 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

थाना माडल टाउन में संदीप गोयल पुत्र जनक राज निवासी विराट नगर पानीपत ने 26 जून को शिकायत देकर बताया था कि वह कपड़ा बुनने का व्यापार करता है। उसका व्यापार आसल कला गांव में है। उसके पास अज्ञात एक नंबर से दो बार काल आई और सामने वाले ने अपने आप को काला जठेड़ी व लारेंस बिशनोई गैग बताते हुए 20 लाख रूपए रंगदारी की मांग करते हुए ना देने की सूरत में अंजाम भुगतने व जान से मारने की धमकी दी। पहला फोन 7:20 बजे व दूसरा फोन 7:27 बजे आया था। अज्ञात नंबर 12 डिजिट का था। संदीप की शिकायत पर थाना माडल टाउन में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 387 के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए गए थे।

Comments