ऑफिस में घुसकर हमला करने के दो और आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT, 25 जून : सीआईए थ्री पुलिस ने सनौली रोड पर एक ऑफिस में घुसकर नवादा पार निवासी मोहम्मद फारूक पर लाठी, डंडों से हमला करने के और दो आरापियों को बुधवार शाम को सनौली रोड स्थित उग्राखेड़ी मोड़ से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान विद्यानंद कॉलोनी निवासी अनस व सोहेल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुभाष ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने तीन साथी आरोपी समीर, फुरकान, समीर और फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त दो डंडे बरामद कर वीरवार को पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके तीन आरोपियों समीर, फुरकान व समीर के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त कार व तीन डंडें बरामद कर तीनों आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है। आरोपी फुरकान से की पूछताछ में सामने आया था दो दिन पहले उनकी फारूक के साथ मनमोहन नगर में किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, जिसकी रंजिश में उन्होंने हमला किया।
यह है मामला
थाना चांदनी बाग में नवादा पार गांव निवासी मोहम्मद फारूख पुत्र शमशाद ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसका वेस्ट गत्ते का काम है, और सनौली रोड स्थित पत्थर मार्केट के पास भारत ट्रेडिंग के नाम से ऑफिस किया हुआ है। 11 जून को दौपहर करीब 12 बजे गांव निवासी फुरकान गाड़ी में सवार होकर उसके ऑफिस आया और कुछ देर हाल चाल पूछने के बाद वहा से चला गया। करीब डेढ घंटे बाद फुरकान अपने बेटे सुहेल व सात/आठ अन्य युवकों को साथ लेकर दौबारा ऑफिस पर आया। सभी लाठी डंडों से लैस थे। आरोपियों ने ऑफिस से अंदर घूसकर उसके उपर जानलेवा हमला कर दिया। ऑफिस में पहले से मौजूद शाकिर व सद्दाम ने बीच बचाव कर आरोपियों से उसको छुड़ाया। हमला कर जाते हुए आरोपी जान से मारने की धमकी देकर गए। आरोपी टेम्पररी नंबर प्लेट लगी स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। थाना चांदनी बाग में मोहम्मद फारूख की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की घरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments