Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जन सहायक हेल्प मी एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी. सरल पोर्टल पर उपलब्ध सरकारी सेवाओं की मिलेगी जानकारी: उपायुक्त सुशील सारवान

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at March 29, 2023 Tags: , , , ,

प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली सेवाएं और सूचनाएं अब एक ही एप के माध्यम से मोबाइल पर भी प्राप्त की जा सकती है। इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जन सहायक हेल्प मी एप शुरू किया गया है।

BOL PANIPAT , 29 मार्च। उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा शुरू की गई जन सहायक हेल्प मी एप के माध्यम से आम नागरिकों को सभी सरकारी सेवाएं और सूचनाएं मोबाइल फोन पर ही उपलब्ध होंगी। यह सेवाएं आप घर पर मौजूद रहते हुए ही एप के माध्यम से देख सकते हैं और योजनाओं का फायदा उठा सकते हैं। इसके लिए जिलावासी मोबाईल पर जनसहायक एप डाउनलोड कर सकते हैं। एप का इस्तेमाल करने के लिए मोबाइल नंबर या परिवार पहचान पत्र के द्वारा रजिस्ट्रेशन करवाना जरूरी है। उन्होंने बताया कि नागरिकों को विभाग अनुसार एवं सरल पोर्टल पर उपलब्ध सेवाओं की जानकारी जन सहायक एप पर मिलेगी।
उन्होंने बताया कि डायल 112 के माध्यम से मिलने वाली आपातकालीन सेवाएं, पुलिस सहायता, एंबुलेंस की उपल्बधता, अग्निशमन सेवाएं, 104 स्वास्थ्य, 1091 महिला हेल्पलाइन, 1098 बाल हेल्पलाइन सहित अन्य सेवाओं के रूप में निविदाएं, बिल भुगतान, यात्रा, नौकरियां, खेल, आधारभूत संरचना व कौशल विकास और सरल सेवाएं, विभागवार सेवाएं, यूजर्स सेवाएं व जन शिकायत एवं आरटीआई आदि सभी प्रकार की सेवाएं व सूचनाएं जन सहायक एप पर उपलब्ध हैं। सीएम विन्डों पर दी गयी शिकायत का वर्तमान स्टेटस भी इस एप पर देखा जा सकता हैं। साथ ही एप पर नवीनतम समाचार, कैलेंडर एवं कार्यक्रम, सरकार की नवीनतम उपलब्धियां और घोषणाओं सहित सरकारी दूरभाष निर्देशिका भी मौजूद है, जिसका प्रयोग लोग अपने मोबाइल फोन के माध्यम से उठा सकते हैं।
उपायुक्त ने बताया कि जन सहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा किसी विशेष जिला, आयु वर्ग आदि के नागरिकों को नोटिफिकेशन भेजी जा सकती है। जन सहायक एप पर रजिस्ट्रेशन करवाकर सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया जा सकता है। इस जनसहायक एप के माध्यम से सरकार द्वारा दी जा रही सेवाओं पर नागरिक अपने सुझाव भी दे सकते हैं। साथ ही प्राप्त सुझावों का विश्लेषण कर विभागों की सेवा प्रदायगी को और उत्कृष्ट बनाया जा सकता है। एप के माध्यम से किसी व्यक्ति द्वारा किसी भी सेवा के लिए अनुरोध किये जाने पर तुरंत संबंधित जिला के संबंधित अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के लिए भेज दिया जाता है। स्वयं सेवी संस्थाएं तथा समर्थ नागरिक एवं परिवार इस एप के माध्यम से पंजीकरण करवा कर जरूरतमंद लोगो को मदद पंहुचा सकते हैं।
उन्होंने बताया कि सभी इच्छुक नागरिक जो जनसहायक मोबाइल एप को डाउनलोड करना चाहते हैं वे गूगल प्ले स्टोर से एप को डाउनलोड कर लें। मोबाइल ऐप के इंस्टॉल होने के बाद एप को ओपन करके भाषा का चयन करें। इसके बाद 10 अंको का मोबाइल नंबर दर्ज करके बटन पर क्लिक कर दें। मोबाइल नंबर के सफलतापूर्वक सत्यापित होने के बाद एप के माध्यम से सेवाओं के लिए अनुरोध किया जा सके।

Comments