Sunday, March 8, 2026
Newspaper and Magzine


लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा तीसरा आरोपी काबू

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 24, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 मार्च 2022, लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा तीसरा आरोपी काबू. दिल्ली पैरलल नहर पर फ्लेट्स के पास स्थित कन्फेसरी की दुकान पर जनवरी में पिस्तौल के बल पर हुई लूट की वारदात में संलिप्त फरार चल रहे आरोपी फजान पुत्र जहिर निवासी कैराना शामली यूपी को थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की।

थाना पुराना औधोगिक प्रभारी इंस्पेक्टर बलराज ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को बुधवार साय आरोपी के काबड़ी फाटक के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली थी। आरोपी फजान पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकाने बदल-बदल कर रह रहा था। थाना पुराना औधोगिक पुलिस आरोपी के संभावित ठीकानों पर लगातार दंबिस दे रही थी। गहनता से पुछताछ करने एवं वारदात में संलिप्त फरार चल रहे अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगा काबू करने व वारदात में प्रयोग की बाइक बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफतार आरोपी फजान को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।

वारदात में संलिप्त आरोपी आकाश व अजय को पहले ही गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है .
उल्लेखनीय है कि उक्त वारदात को सफलता पूर्वक सुलझाते हुए थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम ने आरोपी आकाश पुत्र अबदुल निवासी हरिनगर व अजय पुत्र सतीश निवासी खुखराना पानीपत को गिरफ्तार कर गहनता से पुछताछ की तो दोनो आरोपियों ने फजान पुत्र जहिर निवासी कैराना शामली यूपी व दो अन्य साथियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पुलिस रिमांड के दौरान आरोपी आकाश व अजय के कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक बाइक व डंडा बरामद कर दोनो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर वहा से दोनो आरोपियो को न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद थाना पुराना औधोगिक पुलिस की टीम आरोपी फजान की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दंबिस दे रही थी।

वारदात का विवरण :

थाना पुराना औधोगिक में शशि पुत्र रणबीर निवासी शांति नगर पानीपत ने 30 जनवरी को शिकायत देकर बताया था की उसकी दिल्ली पैरलल नहर बाइपास पर फ्लेट्स के पास कन्फेसरी की दुकान है। 29 जनवरी की साय दुकान पर तीन युवक एक बाइक पर सवार होकर आए उनमे से एक युवक बाइक पर बैठा रहा वही दो युवक दुकान के अंदर आए और सिगरेट मांगने लगे। उसने सिगरेट का नाम पुछा तो एक युवक ने पिस्तौल निकाल कर छाती पर लगा दी और कहने लगा जो कुछ तेरे पास है निकाल कर दे। उसने बचाव करते हुए आरोपी की पिस्तौल को एक तरफ करते हुए आरोपी की गर्दन पकड़ ली। इसी दौरान उसके दूसरे साथी ने पिस्तौल निकाल उसकी सातल में गोली मार दी। वही बाइक पर बैठे युवक ने दुकान में आकर गल्ले से पैसे निकाल लिए। इसी दोरान उसके फोन पर दोस्त प्रवीन का फोन आ गया। उसने प्रवीन को वारदात बारे बताया तो प्रवीन ने कहा वह सहायता के लिए पहुंच रहा है। आरोपी पिस्तौल से उसकी सातल में गोली मारकर मोबाइल फोन व गल्ले से करीब 2हजार रूपए निकाल कर फरार हो गए। थाना पुराना औधोगिक पुलिस ने शशि की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ लूट सहित आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की धरपकड़ के पर्यास शुरू कर दिए थे।

Comments