मदद सेवा सोसायटी पानीपत टीम की अहम बैठक संपन्न. जरूरतमंदों की सेवा का लिया संकल्प.
BOL PANIPAT । समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था ‘मदद सेवा सोसायटी’ पानीपत इकाई की एक विशेष समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक का मुख्य केंद्र बिंदु संस्था के मूल मंत्र “जरूरतमंदों की सेवा” को धरातल पर और अधिक प्रभावी व संगठित रूप से लागू करना रहा। बैठक में टीम के सदस्यों ने पिछले कार्यों की समीक्षा की और भविष्य की सेवा योजनाओं का खाका तैयार किया।
संस्था के प्रधान वैभव बत्रा (विक्की) ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि सोसायटी का एकमात्र लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक सहायता पहुँचाना है। उन्होंने आगामी योजनाओं पर प्रकाश डालते हुए मुख्य उद्देश्यों को साझा किया। उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार जरूरतमंद मरीजों का न केवल इलाज करवाना, बल्कि उनके लिए नियमित दवाइयों और पौष्टिक राशन की व्यवस्था सुनिश्चित करना है। आर्थिक तंगी के कारण शिक्षा से वंचित हो रहे गरीब बच्चों की स्कूल फीस और शिक्षण सामग्री का उत्तरदायित्व उठाना है। साथ ही आपात स्थिति में जरूरतमंद लोगों तक समय पर रक्त पहुँचाने के नेटवर्क को और अधिक मजबूत करना, 26 अप्रैल को रक्तदान का आयोजन किया जा रहा ओर सभी शहर के लोगो से अपील करी जायदा से ज्यादा रक्तदान शिविर में पहुंचे, संस्था के सभी सदस्यों ने संकल्प लिया कि आने वाले समय में सहायता अभियानों में और अधिक तेजी लाई जाएगी ताकि शहर का कोई भी व्यक्ति स्वयं को असहाय महसूस न करे।
इस अवसर पर टीम के सदस्य
अभिषेक चुग, सागर खुराना, मनोज डुडेजा, तरुण छोकरा सचिन गंभीर , अमित आहूजा, अखिलेश मेहंदीराता, हेमंत शर्मा, गौरव चुग, हीरा मनचंदा, चिमन गुलाटी, हिमांशु शर्मा, जगदीश बत्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर समाज सेवा के इस नेक कार्य को निरंतर और बिना रुके जारी रखने की शपथ ली। बैठक का समापन इस विश्वास के साथ हुआ कि सामूहिक प्रयासों से समाज में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है।

Comments