12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर जिला पानीपत में 20 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा : डीसी
BOL PANIPAT : 9 जून। केंद्र एवं हरियाणा सरकार के 12 साल की उपलब्धियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के थीम पर जिला पानीपत में 20 जून तक विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। इस अभियान के तहत विभिन्न विभागों की सहभागिता से जनकल्याण शिविर, प्रगति पथ यात्राएं, विकसित भारत संकल्प सम्मेलन, स्वच्छता अभियान, वृक्षारोपण कार्यक्रम, रोजगार मेले, प्राकृतिक खेती जागरूकता कार्यक्रम तथा पशु मेले सहित अन्य जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। यह जानकारी डीसी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने दी।
उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों व योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक को मिले इसके लिए व्यापक प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। पानीपत जिला में अभियान को प्रभावी रूप से चलाने के लिए संबंधित अधिकारियों को दायित्व सौंपते हुए लोगों को योजनाओं की जानकारी प्रदान की जाएगी। डीसी ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों को अभियान को सफल बनाने बारे आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं।

Comments