Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में हुआ वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at September 25, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति की कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन समिति के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल सेठी की अध्यक्षता में हुआ। जिसमें कहा गया कि 24.9.2022 को वार्ड पार्षद राविन्द्र भाटिया निगम के अधिकारी के साथ समिति के कार्यक्रम में आए व कहा कि समिति के भवन के ऊपर कोचिंग सैन्टर व लाईब्रेरी बनवा रहे हैं। इस विषय में समिति की बैठक हुई। इसमें सदस्यों ने विचार रखते हुए कहा कि जुलाई 2016 में इस भवन का निर्माण केवल बुजुर्गों के लिए हुआ। यह स्थान बुजुर्गों का मन्दिर है। यह केवल वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति के सदस्यों के लिए जगह है न कि किसी और कार्य के लिए। सभी सदस्यों ने एकमत से कोचिंग सैन्टर व लाईब्रेरी बनाए जाने का विरोध किया इस अवसर पर ओम ढींगड़ा, उपेन्द्र दुआ, एम.एल. पाहवा, ओ.पी. चुघ, डा. रमेश चुघ, अशोक नारंग, हरचरण अरोडा, पुरूषोत्तम शर्मा, बलजीत राय, जी.डी. एलावाधी, सुभाष गर्ग, हरीश खुराना, सुभाष ग्रोवर, आई.एन. कुकरेजा आदि उपििस्थत थे।

Comments