राज्य भर से सड़कों पर उतरी आशा वर्कर्स
BOL PANIPAT : 17 फरवरी 2022, पानीपत लघु सचिवालय पर आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा मिड डे मील वर्कर यूनियन हरियाणा संबंधित सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा की तरफ से हरियाणा सरकार की दमन विरोधी कार्रवाइयों के खिलाफ घेराव कर विशाल रोष प्रदर्शन किया. आशा वर्कर्स यूनियन की राज्यव्यापी हड़ताल और अंबाला स्वास्थ्य मंत्री आवास के घेराव को रोकने के लिए पूरे हरियाणा में आशा वर्करों को जाने से रोकने के लिए एस्मा जैसा काला कानून लगाना पुलिस द्वारा हजारों की संख्या में जिला वाइज जा रहे आशा वर्करों के साधनों को रोका गया पुलिस द्वारा गिरफ्तारियां की गई पानीपत में भी सेक्टर 6 महिला थाने में सोनीपत और रोहतक की सवा सौ से ज्यादा आशा वर्करों को बंदी बनाया गया. वहां से आशा वर्कर विरोध प्रदर्शन करती हुई लघु सचिवालय पानीपत पहुंची और उनके समर्थन में सैकड़ों की संख्या में मिड डे मील वर्कर सीटू व सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित यूनियनों के कार्यकर्ता लघु सचिवालय पर रोष प्रदर्शन और नारे लगाते हुए पहुंचे रोष प्रदर्शन का नेतृत्व सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उपप्रधान शीलक राम मलिक जिला प्रधान कश्मीर सिंह उप प्रधान रामपाल कुंडू सीटू संबंधित इंडस्ट्रियल वर्कर्स यूनियन के जिला महासचिव जय भगवान गुलाब सिंह नवीन सपरा मिड डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला प्रधान निर्मला उप प्रधान कविता जिला सचिव उषा उप प्रधान रेखा आशा वर्कर्स यूनियन सोनीपत जिला प्रधान अनीता जिला सचिव पूनम सह सचिव छवि रोहतक कलानौर की आशा वर्कर की नेता कोमल कमलेश रमनदीप आदि ने किया सीटू राज्य सचिव सुनील दत्त ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य की भाजपा नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार दमन की सभी हदें पार कर दी
पिछले 2 महीने से 52000 आंगनवाड़ी वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर हैं राज्यव्यापी दिन रात का पड़ाव डाले हुई है आज आशा वर्कर्स अपनी मांगों को लेकर स्वास्थ्य वह गृहमंत्री अनिल विज के अंबाला आवास को घेरने के लिए राज्य भर से सड़कों पर उतरी पानीपत जिले की आशाओं को अंबाला व उसके रास्ते में रोका गया जहां जाम लगाकर वह रोड पर बैठ गई और प्रदर्शन करने लगी पुलिस ने गिरफ्तारियां की इसी तरह पानीपत जिला के महिला थाने में रोहतक और सोनीपत की सैकड़ों आशा वर्करों को बंदी बनाकर रखा गया महिला थाने पर घेराव कर प्रदर्शन किया गया
मिड डे मील वर्कर्स आज पूरे हरियाणा के अंदर अपनी मांगों को लेकर सड़कों पर उतरी पानीपत में भी सैकड़ों की संख्या में सीटू जिला कार्यालय से प्रदर्शन करती हुई लघु सचिवालय पानीपत पर पहुंची अपनी मांगों को लेकर जिला शिक्षा मौलिक अधिकारी पानीपत के माध्यम से मुख्यमंत्री के नाम लिखित ज्ञापन सौंपा आज पूरे हरियाणा के अंदर 70 हजार से ज्यादा आशा आंगनवाडी मिड मिल परियोजना बढ़कर सरकार के खिलाफ उसके दमन के विरोध में सड़कों उतरी और कहा जुलम के खिलाफ कल्याणा में विशाल रोज प्रदर्शन की जाएंगे सीटू एवं सर्व कर्मचारी संघ से संबंधित तमाम यूनियन सरकार के खिलाफ परियोजना वर्करों के समर्थन में सड़कों पर करेंगे
यूनियन के नेताओं ने अंबाला के अंदर आशा वर्कर यूनियन की राज्य अध्यक्ष सुरेखा महासचिव सुनीता कोषाध्यक्ष अनीता अखिल भारतीय जनवादी महिला समिति की राजेश सचिव सविता सीटू सीटू नेता अमित की पुलिस द्वारा की गिरफ्तारी की कड़े शब्दों में निंदा की आंदोलन की मुख्य मांगे परियोजना वर्करों से पिछले तीन साल पहले किए गए समझौते तुरंत लागू किया जाए परियोजना वर्करों को पक्का किया जाए सरकारी कर्मचारी घोषित किया जाए न्यूनतम वेतन 24000 रुपए लागू किया जाए आंगनवाडी वर्करों पर बनाए गए झूठे मुकदमे सेवाओं से बर्खास्त की जैसे दमन कार्य वापिसी किए जाएं परधान मंत्री द्वारा आशा और आंगनबाड़ी की सन 2018 में मानदेय में की गई बढ़ोतरी को तुरंत लागू करते हुए बकाया एरिया सहित भुगतान किया सरकार के ख़िलाफ़ परियोजना को में भारी गुस्सा है हर जुल्म की टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है जो उनसे टकराएगा चूर चूर हो जाएगा आवाज दो आम एक लड़ेंगे लड़ेंगे जीतेंगे जीतेंगे

Comments