भाट समाज सेवा समिति के पदाधिकारियों ने महामहिम राज्यपाल को किया सम्मानित
BOL PANIPAT : हरियाणा की प्रख्यात सामाजिक संस्था हरियाणा अंबेडकर संघर्ष समिति (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष एवं भाट समाज सेवा समिति (रजि.) के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया तथा भाट समाज सेवा समिति (रजि.) के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने आज हरियाणा राजभवन चंडीगढ़ में हरियाणा के महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से शिष्टाचार मुलाकात की।
भाट समाज सेवा समिति हरियाणा द्वारा महामहिम राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय को भारत गौरव सम्मान-2022 से सम्मानित किया गया और समिति के मुख्य संरक्षक मनजीत सिंह दहिया के नेतृत्व में राज्यपाल हरियाणा को गुरुद्वारा मंजी साहिब लाखन माजरा रोहतक का संक्षेप इतिहास व सरोपा भेंट कर सम्मानित किया व हरियाणा की पगड़ी भी राज्यपाल को पहनाई गई।
समिति के प्रदेशाध्यक्ष मनोहर लाल साकला भाट ने राज्यपाल को रोहतक शहर में भाट जाति की धर्मशाला हेतु जमीन दिलवाए जाने बारे मांग पत्र सौंपा। उन्होंने बताया कि भाट जाति के पास रोहतक में अपनी कोई धर्मशाला नहीं इसलिए समिति सदैव प्रयासरत्त रही है। वहीं राज्यपाल महोदय ने इस विषय को गंभीरता से लिया है। उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को पूरा-पूरा आश्वासन दिया।

Comments